फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masoom Trailer: झूठ के जाल में सच्चाई की तलाश की कहानी, इस दिन रिलीज होगी बोमन ईरानी और समारा तिजोरी की 'मासूम'

Wed, 08 Jun 2022 05:19 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 08 Jun 2022 05:19 PM IST
विज्ञापन
Masoom Trailer Release Boman Irani To Make OTT Debut With Samara Tijori In Disney Plus Hotstar Series
मासूम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज 'मासूम' से ओटीटी पर डेब्यू के लिए तैयार हैं। इसमें उनके साथ समारा तिजोरी भी नजर आएंगी। इस सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जो सस्पेंस से भरपूर है और एक परिवार की कहानी को बयां करता है। ये कहानी दिखाती है कि कैसे एक अतीत बच्चे की जिंदगी और सोच को पूरी तरह बदल सकता है। साथ ही उसकी मासूमियत को छीन लेता है।

Masoom Trailer Release Boman Irani To Make OTT Debut With Samara Tijori In Disney Plus Hotstar Series
मासूम - फोटो : सोशल मीडिया

मासूम की कहानी एक बाप-बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां बेटी अपनी मां की मृत्यु के बारे में सच्चाई पता लगाने की कोशिश करती है और उसका परिवार सच्चाई छिपाना चाहता है। बेटी को लग रहा है कि उसके पिता (बोमन ईरानी) की वजह से ही उसकी मां की मृत्यु हुई है। बेटी के मन में एक ही सवाल है कि मां के निधन के वक्त उसके पिता कहां थे, तो पिता को चिंता है कि बेटी का एक झूठ पूरे परिवार को बर्बाद कर सकता है। ट्रेलर में वॉयसओवर में भी सुनाई आता है कि एक व्यक्ति की सच्चाई कभी भी सरल नहीं होती....यह बहुत मुड़ी हुई होती है। 

Masoom Trailer Release Boman Irani To Make OTT Debut With Samara Tijori In Disney Plus Hotstar Series
मासूम - फोटो : सोशल मीडिया

डिज्नी प्लस हॉटस्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर को साझा करते हुए लिखा, 'एक परिवार और अतीत का एक सीक्रेट मासूमियत छीन लेता है। किसी का भी सच आसान नहीं हो सकता।’ सीरीज में समारा तिजोरी और बमन ईरानी के अलावा उपासना सिंह, मंजरी फडनिस, सारिका सिंह सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में निभाएंगे। इस सीरीज में फेमस आनंद भास्कर कलेक्टिव द्वारा रचित एक साउंडट्रैक भी है। 'मासूम' 17 जून 2022 से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करेगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Masoom Trailer Release Boman Irani To Make OTT Debut With Samara Tijori In Disney Plus Hotstar Series
मासूम - फोटो : सोशल मीडिया

मिहिर देसाई द्वारा निर्देशित 'मासूम' ड्रीमर्स एंड डूर्स कंपनी बैनर के तहत निर्मित है, जो रिलायंस एंटरटेनमेंट का हिस्सा है और एक प्रीमियम कंटेंट स्टूडियो है। निर्देशक मिहिर देसाई ने कहा, 'यह एक एक बाप-बेटी की कहानी है। जहां बेटी सच जानने की तलाश में लगी है और उसका पूरा परिवार उसे छुपाने की कोशिश करता है। मुझे बोमन ईरानी और समारा तिजोरी के साथ काम करने की खुशी है, जो एक मार्मिक पिता-पुत्री के रिश्ते को दर्शा रहे हैं।' बोमन ईरानी ने कहा, 'मैं मासूम के साथ अपना डिजिटल डेब्यू कर रहा हूं। यह सीरीज एक खिड़की है जो मेरे लिए एक नई दुनिया खोलती है और मुझे व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद करती है।' अभिनेत्री समारा तिजोरी ने कहा, बोमन ईरानी जैसे अनुभवी अभिनेता के साथ काम करना मेरे लिए लर्निंग एक्सपीरियंस था। कुल मिलाकर, एक ऐसे कास्ट और क्रू के साथ काम करना जिसके पास इतना अनुभव था, मैं एक कलाकार और एक व्यक्ति के रूप में विकसित हुई।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed