कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉक अप को अपने पहले सीजन का विनर मिल गया है। करीब 70 दिनों तक चले इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शुरुआत से ही शो सुर्खियों में बना हुआ था और शो को व्यूज भी काफी बढ़िया मिल रहे थे। अब शो को मुनव्वर फारूकी के रूप में अपना पहला विनर मिल गया है, जिसे चमचमाती ट्राफी के साथ 20 लाख रुपए कैश और कार भी मिली है। शो के फिनाले में टॉप 6 में प्रिंस नरुला, मुनव्वर फारूकी, पायल रोहतगी, अंजलि अरोड़ा, शिवम शर्मा अजमा फल्लाह ने जगह बनाई थी। बाकी सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मुनव्वर ने यह ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं, शो के फिनाले में सभी कंटेस्टेंट ने जमकर धमाल मचाया।
Lock Upp: मुनव्वर फारूकी बने कंगना रणौत की जेल के कैदी नंबर 1, जीत लिया 'लॉकअप' का पहला सीजन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 08 May 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन