मनोज बाजपेयी ने एक से एक शानदार वेब सीरीज में काम किया है और अब वह एक और मजेदार वेब सीरीज लेकर आ रहे है, जिसका एलान भी हो गया है। इस बार मनोज बाजपेयी अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा के साथ नजर आएंगे। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज का नाम 'सूप' है, जो दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' पर स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज के जरिए फिल्ममेकर अभिषेक चौबे भी फिर से ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से इस वेब सीरीज का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसमें मनोज और कोंकणा का लुक भी देखने को मिल रहा है।
Soup: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'सूप' का फर्स्ट लुक आया सामने, क्राइम के साथ लगेगा कॉमेडी का तड़का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेटफ्लिक्स इंडिया ने इस सीरीज का फर्स्ट लुक अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत पहाड़ों से होती है, जिसके बैकग्राउंड में सुनाई दे रहे म्यूजिक से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीरीज में क्राइम और थ्रिलर देखने को मिलेगा। वीडियो में शूटिंग की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोंकणा और मनोज बाजपेयी का मेकअप हो रहा है।
COMING IN HOT: @BajpayeeManoj and @konkonas are ready to stir up chaos!
Soup - serving soon on Netflix 🍲 pic.twitter.com/B0ATeVTagt
इसके आगे वीडियो में कोंकणा और मनोज बाजपेयी के प्यार भरे सीन से लेकर लड़ाई तक दिखाई गई है। इस वीडियो के शुरुआत में घर का मेन गेट भी दिखाया गया है, जिस पर 'शेट्टी विला' की नेम प्लेट लगी है। यानी सीरीज में शेट्टी परिवार की कहानी देखने को मिलेगी। मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन की इस वेब सीरीज में क्राइम के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लगाया गया है।
वेब सीरीज 'सूप' में मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन के अलावा, नासिर और सयाजी शिंदे भी हैं। इसका निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहे हैं। उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'सोनचिड़िया' का निर्दशन किया था। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी नजर आए थे। इसके अलावा, वह फिल्म 'उड़ता पंजाब' के निर्देशक भी हैं।