ओटीटी पर नया सप्ताह शुरू हो चुका है और शुरू हो चुका है इन पर आने वाली नई सामग्री के बारे में जानने का उत्साह। इस बार मनोरंजन का खजाना सोमवार से ही खुलना शुरू हो गया है और यह शुक्रवार तक चलता रहेगा। आज हम आपको बताने वाले हैं कि कौन से दिन किस प्लेटफॉर्म पर क्या रिलीज होने वाला है? और आप उस चीज को किस मूड के साथ देख सकते हैं?
This Week On OTT: इस डिटेल के साथ प्लान करें अपना हफ्ता, वीकएंड पर रिलीज होंगी ये फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 सितंबर
इस हफ्ते सोमवार यानी 21 सितंबर से ही ओटीटी पर फिल्मों का रिलीज होना शुरू हो गया है। इस सोमवार इरोस नाउ पर रिलीज हुई है एक ओरिजिनल फिल्म 'हलाहल'। रणदीप झा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पिता और एक पुत्री के बीच रिश्ते की कहानी है। क्या होता है जब बेटी एक घटना का शिकार होती है और पिता उस घटना के बारे में जानकारी लगाने में जुटा रहता है। इस फिल्म में सचिन खेडेकर और बरुण सोबती मुख्य भूमिकाओं में हैं।
23 सितंबर
बुधवार को ओटीटी पर तीन किस्से रिलीज होंगे जिसमें दो हिंदी और एक अंग्रेजी का शो शामिल है। वूट सेलेक्ट लेकर आ रहा है एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'क्रैकडाउन' जिसमें साकिब सलीम, श्रिया पिलगांवकर, इकबाल खान, राजेश तेलंग, अंकुर भाटिया और वलुश्चा डिसूजा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके बाद दूसरा हिंदी शो कॉमेडी है जिसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार रिलीज कर रहा है। गजराज राव, रणवीर शौरी, अभिषेक बैनर्जी, यशपाल शर्मा, विजय राज, निधि सिंह और सादिया सिद्दीकी जैसे कलाकारों से सजी इस छह एपिसोड वाली सीरीज का नाम 'परि-वार' है। तीसरी अंग्रेजी सीरीज 'एनोला होम्स' है। जासूसी पर आधारित यह एडवेंचर ड्रामा सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
24 सितंबर
बृहस्पतिवार को जी5 लेकर आ रहा है 9 सितंबर को रिलीज हुई सीरीज 'फॉरबिडन लव' की दो और कहानियां 'रूल्स ऑफ द गेम' और 'डायग्नोसिस ऑफ लव'। इन दोनों कहानियों का निर्देशन क्रमशः अनिरुद्ध रॉय चौधरी और महेश मांजरेकर ने किया है। यह एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है जिसके दो भाग 'अनामिका' और 'अरेंज्ड मैरिज' पहले ही रिलीज हो चुके हैं।
25 सितंबर
25 सितंबर को ओटीटी पर अमेजॉन प्राइम वीडियो रिलीज करेगा वेब सीरीज 'यूटोपिया' का पहला सीजन। आठ एपिसोड की इस सीरीज की रचना गिलियन फ्लिन ने की है। इस सीरीज में रेन विल्सन, जॉन क्यूसेक और साशा लेन मुख्य भूमिकाओं में हैं। और सोनी लिव लेकर आ रहा है 'ए डॉग्स जर्नी'। यह एक फैमिली एडवेंचर फिल्म है जो वर्ष 2019 में रिलीज हो चुकी है।