कई लोग सिनेमाघरों में बैठकर फिल्मों का मजा नहीं ले पाते हैं। वे घर बैठे ही रोमांचक शो और फिल्में देखना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो ओटीटी पर पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं। अब उनके इंतजार पर विराम लगने वाला है। दर्शकों के लिए नवंबर का तीसरा हफ्ता धमाकेदार साबित होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं।
OTT This Week: ओटीटी पर एक्शन का धमाका, डेडपूल एंड वूल्वरिन-फ्रीडम एट मिडनाइट जैसी फिल्में-सीरीज मचाएंगी धूम
डेडपूल एंड वूल्वरिन
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' फिल्म 'वूल्वरिन' के एक संस्करण के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने यूनिवर्स को विलुप्त होने से बचाने के लिए भर्ती किया जाता है। फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स, लेस्ली उग्गाम्स, ह्यूग जैकमैन, एम्मा कोरिन, डैफन कीन और चैनिंग टैटम प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'डेडपूल और वूल्वरिन' 12 नवंबर, 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
द वॉकिंग डेड: डेरिल डिक्सन सीजन 2
इस हॉलीवुड हॉरर ड्रामा 'द वॉकिंग डेड: डेरिल डिक्सन सीजन 2' के नए एपिसोड 12 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज किए जाएंगे। इसमें नॉर्मन रीडस, लुइस पुएच सिग्लुजी, रोमेन लेवी, क्लेमेंस पोएसी, ऐनी चारियर और मेलिसा मैकब्राइड मुख्य भूमिकाओं में हैं।
पेट्टा रैप
तमिल फिल्म 'पेट्टा रैप' बल्ला और जानकी की प्रेम यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में वेधिका, सनी लियोन, प्रभु देवा, कलाभवन शाजोन, भगवती पेरुमल और विवेक प्रसन्ना प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'पेट्टा रैप' फिल्म 12 नवंबर, 2024 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है।
फ्रीडम एट मिडनाइट
वेब सीरीज भारत के स्वतंत्रता संग्राम की रोमांचक कहानी पर केंद्रित होगी। यह इसी नाम की किताब पर आधारित है। यह उस दौर की धार्मिक और सामाजिक-राजनीतिक गतिशीलता पर केंद्रित होगी। फिल्म में चिराग वोहरा, आरिफ जकारिया, ल्यूक मैकगिबनी, राजेंद्र चावला, इरा दुबे और सिद्धांत गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'फ्रीडम एट मिडनाइट' 15 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है।