फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Release this week: 'केजीएफ 2' समेत ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, एक्शन और कॉमेडी से भरा होगा सप्ताह

Wed, 18 May 2022 10:59 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 18 May 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
OTT Release This Week: Upcoming Web Series And Movies kgf 2 Pachayat 2 Ghost in the Shell 2
This Week OTT Release - फोटो : social media

आज के समय में मनोरंजन के लिए दर्शकों की नजरें सिनेमाघरों की रिलीज की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ज्यादा टिकी होती हैं, क्योंकि यहां पर उन्हें अपनी पसंद के अनुसार हर भाषा और पसंद के हिसाब से कंटेंट मिल जाता है। पिछले हफ्ते कई फिल्में और वेबसीरीज ने ओटीटी पर धमाल मचाया था और अब इस हफ्ते भी कई सीरीज और फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। सबसे खास बात यह है कि अब 'केजीएफ 2' भी आप ओटीटी पर देख सकते हैं। इसलिए कुल मिलाकर यह हफ्ता दर्शकों के लिए एक्शन, हॉरर, सस्पेंस, कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर होने वाला है। 

OTT Release This Week: Upcoming Web Series And Movies kgf 2 Pachayat 2 Ghost in the Shell 2
panchayat 2 - फोटो : social media

पंचायत सीजन 2
साल 2020 में आए पंचायत सीजन 1 ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था और  अब लंबे इंतजार के बाद इसका सीजन 2 भी ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। पहले सीजन की तरह इस सीजन की कहानी भी पंचायत के सचिव अभिषेक त्रिपाठी और गांव फुलेरा के ईर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। इस पॉपुलर कॉमेडी वेब सीरीज को 20 मई 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

OTT Release This Week: Upcoming Web Series And Movies kgf 2 Pachayat 2 Ghost in the Shell 2
स्ट्रीमर घोस्ट इन द शेल: सीजन 2 - फोटो : social media

स्ट्रीमर घोस्ट इन द शेल: SAC_2045 सीजन 2
अगर आपको एनीमेशन देखना पसंद है, तो आपके लिए स्ट्रीमर घोस्ट इन द शेल एक अच्छा विकल्प है। सीजन 1 के प्रीमियर के 2 साल बाद इसका सीजन 2 स्ट्रीम के लिए तैयार है। यह एक थ्री डी एनिमेटेड सीरीज है। इसमें श्रृंखला मेजर मोटोको कुसानागी (अत्सुको तनाका और मैरी एलिजाबेथ मैकग्लिन द्वारा आवाज दी गई है। स्ट्रीमर घोस्ट इन द शेल की कहानी डायस्टोपियन दुनिया में युद्ध के रहस्यों को उजागर करने पर आधारित है। इस मिशन को पूरा करने का काम एक टीम को सौंपा जाता है। स्ट्रीमर घोस्ट इन द शेल सीजन 2 को आप 23 मई 2022 से ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT Release This Week: Upcoming Web Series And Movies kgf 2 Pachayat 2 Ghost in the Shell 2
12th Man - फोटो : insta-12thmanmovie

12th मैन
साउथ अभिनेता मोहनलाल स्टारर फिल्म 12th मैन एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। जेठू जोसेफ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मोहनलाल के अलावा उन्नी मुकुंदन, शिवदा, अनुश्री, अनु सिथारा, सैजू कुरुप, राहुल माधव, अदिति रवि, प्रियंका नायर, लियोना लिशोय, अनु मोहन, चंदू नाथ, नंदू और प्रदीप चंद्रन जैसे कलाकार हैं। मलयालम भाषा में इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म 20 मई 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
OTT Release This Week: Upcoming Web Series And Movies kgf 2 Pachayat 2 Ghost in the Shell 2
अटैक - फोटो : सोशल मीडिया

अटैक पार्ट 1
जॉन अब्राहम स्टारर यह एक सुपर साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म अटैक पार्टः 1 भी अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। फिल्म में जॉन के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 27 मई को ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed