फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: 'भेड़िया' समेत इस हफ्ते रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में और वेब सीरीज, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sun, 25 Dec 2022 11:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 25 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
OTT This Week varun dhawan starrer bhediya aar ya paar 7 women and a murder Treason Rise of Empires gannibal
फिल्म भेड़िया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दर्शकों को सिनेमाघरों से ज्यादा अब घर में बैठकर फिल्म और वेब सीरीज देखना पसंद आता है। यही वजह है कि दर्शक ओटीटी पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में क्रिसमस के बाद वाला हफ्ता भी दर्शकों के लिए बेहद मनोरंजक होने वाला है। इस हफ्ते भी कई धमाकेदार फिल्में ओटीटी पर आने वाली हैं। चलिए जानते हैं कि वे फिल्में और वेब सीरीज कौन सी हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। साथ ही, यह भी जानिए कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं?

OTT This Week varun dhawan starrer bhediya aar ya paar 7 women and a murder Treason Rise of Empires gannibal
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

भेड़िया
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन स्टारर 'भेड़िया' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। वरुण धवन की इस फिल्म का दर्शकों को ओटीटी पर काफी वक्त से इंतजार था। फैंस इस फिल्म को 30 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

Pitchers S2 Review: जहां संघर्ष नहीं वहां प्रगति भी नहीं है, युवाओं को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देती वेब सीरीज

OTT This Week varun dhawan starrer bhediya aar ya paar 7 women and a murder Treason Rise of Empires gannibal
आर या पार - फोटो : सोशल मीडिया

'आर या पार' हिंदी फिल्म है। इसमें आदित्य रावल ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म 'आर या पार' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में आप देखेंगे कि कैसे एक आदिवासी व्यक्ति अपनों की रक्षा करने के लिए हत्यारा बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT This Week varun dhawan starrer bhediya aar ya paar 7 women and a murder Treason Rise of Empires gannibal
राइज ऑफ एम्पायर: सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

राइज ऑफ एम्पायर: सीजन 2
राइज ऑफ एम्पायर: सीजन 2 एक हिस्टोरिकल सीरीज है। इस सीरीज में ओटोमन सुल्तान मोहम्मद द्वितीय के बारे में बताया जाएगा कि किस तरह से उन्होंने तमाम चीजों को हासिल किया। इस सीजन के जरिए एक बार फिर से इतिहास की झलक देखने को मिलेगी। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 29 दिसंबर को रिलीज होगी।

OTT Debut 2023: नए साल में इन 10 सीरीज पर होगी सबकी नजर, डेब्यू करने जा रहे बड़े पर्दे के 11 नामचीन सितारे

विज्ञापन
OTT This Week varun dhawan starrer bhediya aar ya paar 7 women and a murder Treason Rise of Empires gannibal
गनीबल - फोटो : सोशल मीडिया

गनीबल
गनीबल एक जापानी शो है। यह काल्पनिक जापानी गांव में कानून और व्यवस्था की देखरेख के लिए रखे गए एक पुलिस अधिकारी की मनोरंजक कहानी पर आधारित है। यह शो आप 28 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस पर देख सकते हैं।

KBC 14: 'मेरे और विक्की के हालात एक जैसे...', आखिर बिग बी ने क्यों कह दी इतनी बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed