फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT: एजुकेशन सिस्टम और शिक्षा माफिया की कहानी को बखूबी दिखाती हैं ये वेब सीरीज, आज ही करें वॉच लिस्ट में शामिल

Fri, 16 Sep 2022 10:20 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 16 Sep 2022 10:20 AM IST
विज्ञापन
OTT: web series based on education system from shiksha mandal to Kota Factory crash course The Whistleblower
शिक्षा मंडल, कोटा फैक्ट्रूी - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर लोगों का रुझान कुछ साल से काफी तेजी से बढ़ रहा है। यहां हर जॉनर की फिल्में और सीरीज देखने के लिए मिल जाती हैं। हाल ही में मध्यप्रदेश के चर्चित व्यापमं घोटाले पर बनी वेब सीरीज 'शिक्षा मंडल' 15 सितंबर को रिलीज हो गई है। इस सीरीज में मौजूदा एजुकेशन सिस्टम और शिक्षा माफिया को दिखाया गया है। 'शिक्षा मंडल' से पहले भी कई वेब सीरीज आई हैं, जिनमें एजुकेशन सिस्टम को बखूबी दिखाया गया है। तो चलिए बताते हैं उनके बारे में...

OTT: web series based on education system from shiksha mandal to Kota Factory crash course The Whistleblower
द व्हिसल ब्लोअर - फोटो : सोशल मीडिया

द व्हिसल ब्लोअर
'द व्हिसल ब्लोअर' वेब सीरीज भी मध्यप्रदेश के व्यापमं घोटाले पर आधारित है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे विद्यार्थी धोखाधड़ी, स्कैम और आपराधिक षड्यंत्र का शिकार हो रहे हैं। इस सीरीज में रवि किशन, सोनाली कुलकर्णी और अंकिता शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इसे सोनी लिव पर देखा जा सकता है।

OTT: web series based on education system from shiksha mandal to Kota Factory crash course The Whistleblower
लाखों में एक - फोटो : सोशल मीडिया

लाखों में एक
पूर्व आईआईटीयन और कॉमेडियन बिस्वा कल्याण रथ द्वारा विकसित सीरीज 'लाखों में एक' की कहानी कोटा पर आधारित है। इस सीरीज में भी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा प्रणाली की वास्तविकता को दिखाया गया है। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT: web series based on education system from shiksha mandal to Kota Factory crash course The Whistleblower
क्रैश कोर्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्रैश कोर्स
इस सीरीज में अनु मलिक मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज के नाम से ही साफ पता चल रहा है कि इसकी कहानी कोचिंग संस्थानों पर आधारित है। 'क्रैश कोर्स' 10 एपिसोड की एक ओरिजिनल ड्रामा सीरीज है। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर देखी जा सकती है।

विज्ञापन
OTT: web series based on education system from shiksha mandal to Kota Factory crash course The Whistleblower
इंजीनियरिंग गर्ल्स - फोटो : amar ujala

इंजीनियरिंग गर्ल्स
'इंजीनियरिंग गर्ल्स' की कहानी तीन लड़कियों की हैं। इसमें लड़कियों की हॉस्टल लाइफ को दिखाया गया है। इस सीरीज में कृतिका अवस्थी, बरखा सिंह, सेजल कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह सीरीज यू-ट्यूब पर उपलब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed