फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाताल लोक के डायरेक्टर ने शुरू की अगली सीरीज की कास्टिंग, नए कलाकारों को मिलने वाला है मौका

Wed, 17 Jun 2020 02:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 17 Jun 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
Patal Lok Director Avinash Arun Started Preparation For His Next Web Series Based on Student Life
अविनाश अरुण, पाताल लोक - फोटो : Social Media

विवादास्पद सीरीज पाताल लोक के डायरेक्टर अविनाश अरुण ने अपनी अगली सीरीज पर काम शुरू कर दिया है। कोचिंग पढ़ने वाले छात्रों के जीवन पर बनने वाली इस सीरीज के लिए कलाकारों का चयन शुरू हो चुका है। अविनाश इस कहानी के लिए नए चेहरों की तलाश कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को काम पर लगाया है।

Patal Lok Director Avinash Arun Started Preparation For His Next Web Series Based on Student Life
Kota Factory - फोटो : social media

टीवीएफ की पिछले साल रिलीज हुई वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस वेब सीरीज की तर्ज पर ही अविनाश एक नई वेब सीरीज का निर्माण कर रहे हैं।

Patal Lok Director Avinash Arun Started Preparation For His Next Web Series Based on Student Life
Patal lok - फोटो : amar ujala mumbai

इस शो की कहानी भी राजस्थान के कोटा में आईआईटी की तैयारी करने के लिए देश भर से आने वाले छात्रों के इर्द-गिर्द घूमेगी। इस दौरान इन छात्रों को दिन प्रतिदिन किन किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, यह कहानी हंसते हंसाते उनकी समस्याओं पर ही प्रकाश डालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Patal Lok Director Avinash Arun Started Preparation For His Next Web Series Based on Student Life
मनीष हरिप्रसाद - फोटो : Social Media

अविनाश अरुण ने प्रोसित रॉय के साथ मिलकर हाल ही में अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी सीरीज 'पाताल लोक' का निर्देशन किया है। अविनाश की नई सीरीज का निर्माण चेन्नई एक्सप्रेस, नो वन किल्ड जेसिका, काई पो छे जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे मनीष हरिप्रसाद करेंगे। 

विज्ञापन
Patal Lok Director Avinash Arun Started Preparation For His Next Web Series Based on Student Life
mukesh chhabra - फोटो : amar ujala

अविनाश ने इस सीरीज के लिए पटकथा लगभग पूरी कर ली है और वह कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा के साथ मिलकर ऑनलाइन कुछ नए कलाकारों के ऑडिशन में लगे हुए हैं।

पढ़ें: EXCLUSIVE: ये है ‘पानी’ की शूटिंग को लेकर जारी यशराज की प्रेस रिलीज, सुशांत के नाम का जिक्र तक नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed