{"_id":"62399a2d572b9a34a5316ab4","slug":"sangram-singh-slammed-ranaut-over-her-uncalled-behaviour-with-payal-rohtagi-on-lock-upp-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: कंगना रणौत को संग्राम सिंह ने लगाई फटकार, कहा- होस्ट हमेशा निष्पक्ष होता है","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock Upp: कंगना रणौत को संग्राम सिंह ने लगाई फटकार, कहा- होस्ट हमेशा निष्पक्ष होता है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Tue, 22 Mar 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत-संग्राम सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आ रही हैं। कंगना रणौत के इस शो में वह सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक हैं। इस शो के पहले ही दिन कंगना और पायल के बीच बहस हो चुकी है। दरअसल, एक सवाल का जवाब देते हुए पायल ने आलिया भट्ट का नाम ले लिया था। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली थी। अब संग्राम सिंह अपनी गर्लफ्रेंड के समर्थन में खड़े हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने शो में पायल के साथ हुए व्यवहार को लेकर कंगना रणौत पर निशाना साधा है।
2 of 4
शो-लॉकअफ
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में शो की होस्ट कंगना लीडरशिप को लेकर पायल पर भड़क गई थीं क्योंकि वह किसी और को बोलने नहीं देती हैं। शो के दौरान कंगना ने पायल को चुप रहने को कहा। हालांकि, पायल अपने शब्दों में लीडरशिप की परिभाषा कंगना के सामने रखना चाहती थीं। इस दौरान कंगना ने फटकार लगाते हुए कहा कि यह शो उनका है और इसलिए पायल को उन्हें यह नहीं बताना चाहिए कि लीडरशिप के लिए किसे चुनना है और किसे नहीं।
3 of 4
शो-लॉकअफ
- फोटो : सोशल मीडिया
इस एपिसोड के बाद संग्राम सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कंगना के व्यवहार को अनुचित बताते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने इसे पायल के आत्मविश्वास को मारने वाला बताया है। संग्राम ने कहा, 'होस्ट किसी भी शो का पैरेंट होता है। होस्ट निष्पक्ष होता है और सभी कंटेस्टेंट को बोलने का बराबर मौका देता है। यहां पायल को बोलने नहीं दिया जा रहा है और सभी ने उस पर अपशब्दों का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शो-लॉकअप
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने यह भी कहा, 'पूनम और अंजलि पायल को गालियां देती हैं लेकिन इसके लिए उन्हें कोई शो से बाहर नहीं निकालता। कंगना मानती हैं कि गालियां जायज हैं। यह बहुत अनुचित है। आप इस तरह के अनुचित व्यवहार से किसी के आत्मविश्वास की हत्या कर रहे हैं।' गौरतलब है कि होली के मौके पर संग्राम सिंह ने सोशल मीडिया पर पायल रोहतगी के साथ अपनी शादी का ऐलान किया था। दोनों की मुलाकात रियलिटी शो 'सर्वाइवर इंडिया' के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हुआ था। 21 जुलाई को यह कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।