फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Series On Middle Class Family: मध्यम वर्गीय परिवार की जमीनी हकीकत को दिखाती हैं ये वेब सीरीज, आज ही करें वॉचलिस्ट में शामिल

Fri, 08 Apr 2022 09:46 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 08 Apr 2022 09:46 AM IST
सार

फिल्मों और टीवी सीरियल्स के बाद अब लोगों पर वेब सीरीज का खुमार चढ़ता जा रहा है। फिल्मों या सीरीज की बात आए तो इसमें जोनर का जिक्र जरूर किया जाता है।

विज्ञापन
Series On Middle Class Family: from gullak to panchayat these are based on the ground reality of indian middle class family watch on these ott platform
Series On Middle Class Family - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों और टीवी सीरियल्स के बाद अब लोगों पर वेब सीरीज का खुमार चढ़ता जा रहा है। फिल्मों या सीरीज की बात आए तो इसमें जोनर का जिक्र जरूर किया जाता है। यही वजह है कि विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के कंटेंट उपलब्ध हैं, जिन्हें दर्शक अपनी रूचि के मुताबिक देख सकते हैं। रोमांस, कॉमेडी, सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर के अलावा इन ओटीटी  प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसी सीरीज भी मौजूद हैं, जो असल जीवन के मुद्दों पर आधारित हैं। इनमें कुछ ऐसी सीरीज भी हैं जो मिडिल क्लास फैमिली के जीवन और उनकी परेशानियों का सटीक चित्रण करती है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद मिडिल क्लास फैमिली पर बनी ऐसी ही कुछ वेब सीरीज के बारे में-

Series On Middle Class Family: from gullak to panchayat these are based on the ground reality of indian middle class family watch on these ott platform
गुल्लक - फोटो : social media

गुल्लक

टीवीएस के बैनर तले बनी सीरीज गुल्लक एक ऐसी कहानी है, जिससे हर भारतीय मध्यम वर्गीय परिवार खुद को जोड़ सकता है। इस फिल्म के तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुआ सीरीज का तीसरा सीजन दर्शक को द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। मिडिल क्लास परिवार के इर्द-गिर्द घूमती इस सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

Series On Middle Class Family: from gullak to panchayat these are based on the ground reality of indian middle class family watch on these ott platform
पंचायत वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

पंचायत 

अभिषेक नाम के लडके पर आधारित वेब सीरीज पंचायत एक ऐसे युवा लड़के की कहानी है, जो शहर में नौकरी कर आरामदायक जीवन जीने के सपने देखता है। लेकिन किस्मत उसे यूपी के एक गांव ले जाती है, जहां वह पंचायत सचिव बन कर जीवन यापन करने लगता है। गांव में रहने के दौरान उस लड़के के जीवन में क्या कुछ घटता है, उसे बड़े ही मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है। इस सीरीज को अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Series On Middle Class Family: from gullak to panchayat these are based on the ground reality of indian middle class family watch on these ott platform
ये मेरी फैमिली - फोटो : Social Media

ये मेरी फैमिली

टीवीएफ प्ले की वेब सीरीज ये मेरी फैमिली कुल 7 एपिसोड की एक सीरीज है। 90 के दशक के मिडिल क्लास परिवार की कहानी दर्शाती यह सीरीज एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके 3 बच्चे हैं। सीरीज में इस परिवार के जीवन जीने के तरीके को दिखाया गया है। यह सीरीज टीवीएफ एप और एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है।

विज्ञापन
Series On Middle Class Family: from gullak to panchayat these are based on the ground reality of indian middle class family watch on these ott platform
द आम आदमी फैमिली - फोटो : Social Media

द आम आदमी फैमिली

मध्यम वर्गीय परिवार के जीवन में आने वाली कठिनाइयों को दर्शाती यह वेब सीरीज भारतीय मिडिल क्लास फैमिली का सटीक चित्रण करती है। सीरीज में परिवार में आने वाली खुशियां, दुख- दर्द और संघर्ष की जमीनी हकीकत को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। इस सीरीज को यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed