सब्सक्राइब करें

सुमित व्यास ने बनाई देश की पहली मिडक्वल, 'परमानेंट रूममेट्स' के दोनों सीजन की बीच की कहानी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 13 Mar 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
Sumeet Vyas on audio show Permanent Roommates series created by The Viral Fever for Audible Suno
परमानेंट रूममेट्स - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा, टीवी या वेब सीरीज में कोई कहानी हिट हो जाए तो या तो इसकी सीक्वल बनती है या फिर प्रीक्वल। जैसे बाहुबली फिल्म सीरीज की प्रीक्वल वेब सीरीज आनंद नीलकंठन के उपन्यास राइज ऑफ शिवगामी पर नेटफ्लिक्स बना रहा है। मिर्जापुर सीरीज की सीक्वल प्राइम वीडियो बना रहा है। लेकिन, अब शुरू होने जा रहा है एक नया चलन यानी मिडक्वल यानी दो हिट कहानियों के बीच की कहानी जैसे कि मार्वेल स्टूडियोज एवेंजर्स सीरीज की बीच की फिल्म लेकर आ रहा है ब्लैक विडो और यहां मुंबई में सुमित व्यास बना रहे हैं परमानेंट रूममेट्स 1.5 नाम की नई वेब सीरीज।

Trending Videos
Sumeet Vyas on audio show Permanent Roommates series created by The Viral Fever for Audible Suno
सुमीत व्यास - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीजों का चलन शुरू करने वाले सुमीत व्यास ने फीचर फिल्मों में भी खूब काम किया है। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा, 'मुझे दोनों ही माध्यमों में दर्शकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। जब मैंने 'परमानेंट रूममेट्स' बनाया तो मुझे अंदाजा भी नहीं था कि लोग इसे इतना देखेंगे। ये भारत की पहली वेब सीरीज है। उसी से लोगों ने मुझे पहचानना शुरू किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sumeet Vyas on audio show Permanent Roommates series created by The Viral Fever for Audible Suno
सुमीत व्यास - फोटो : सोशल मीडिया

सुमीत व्यास ने एकता कपूर के धारावाहिक 'कसम से' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है। 'परमानेंट रूममेट्स' के दो सीजन यूट्यूब पर सफल होने के बाद सुमीत इन दोनों सीजनों के बीच की कहानी 'परमानेंट रूममेट्स 1.5' लेकर आ रहे हैं। 20 एपिसोड्स की ये सीरीज किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं बल्कि ऑडिबल सुनो पर ऑडियो फॉर्मेट में सुनने को मिलेगी

Sumeet Vyas on audio show Permanent Roommates series created by The Viral Fever for Audible Suno
Sumit Vyas

अपने इस नए बदलाव के बारे में सुमीत ने बताया, 'कहानी सुनने का अपना अलग ही मजा है। इससे सुनने वाला खुद अपने दिमाग में तस्वीरें गढ़ने लगता है। हम पहले से ही परमानेंट रूममेट्स के दो सीजन बना चुके हैं, तो हम यही सोच रहे थे कि इसमें नया क्या कर सकते हैं? तब हमें ये विचार आया और हमने इसके लिए नए एपिसोड रिकॉर्ड किए।'

आयुष्मान की राह चलीं उर्वशी, 'वर्जिन भानुप्रिया' में करेंगी अटूट कौमार्य से परेशान लड़की का किरदार
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed