हिंदी सिनेमा की शानदार अभिनेत्री सुष्मिता सेन की आने वाली वेब सीरीज 'आर्या' को रिलीज होने में अब और भी देर हो सकती है। कोरोना वायरस की वजह से अचानक से हुए लॉकडाउन के बाद सीरीज के पोस्ट प्रोडक्शन का काम अटका हुआ था। इस सीरीज की शूटिंग तो पहले ही खत्म हो चुकी थी, बस कुछ ही दिनों का पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी था। अब मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार पता चला है कि इस सीरीज के प्रीमियर में एक महीने की और देरी होगी।
सुष्मिता सेन की इस वेब सीरीज में होगी और भी ज्यादा देरी, फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुष्मिता सेन को हिंदी सिनेमा की किसी भी फिल्म में अंतिम बार 2010 में आई 'नो प्रॉब्लम' में देखा गया था। उसके पांच साल बाद वह एक बंगाली फिल्म 'निर्बाक' में नजर आई थीं।
पिछले साल की शुरुआत में ही हॉटस्टार की इस वेब सीरीज के लिए जब सुष्मिता सेन के नाम की घोषणा की गई उसी वक्त से उनके प्रशंसक उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं लेकिन लॉकडाउन की वजह से रुके इंडस्ट्री के काम के बाद यह सीरीज भी और ज्यादा देरी से रिलीज होने जा रही है।
इस सीरीज का निर्देशन राम माधवानी कर रहे हैं जिन्होंने वर्ष 2016 में आई सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' को निर्देशित किया है। ऑफलाइन काम करने में वक्त बहुत लगता है। खासकर तब जब किसी शो का संपादन चल रहा हो। किसी भी कलाकार से उसके घर से डबिंग करवाने के बाद मिक्सिंग में बहुत ज्यादा वक्त लगता है। इसके अलावा राम ने इस शो को फिर से संपादित किया क्योंकि उन्होंने कुछ एपिसोड्स को और भी ज्यादा रोचक बनाने के लिए उन्होंने उसमें कुछ और भी तत्व जोड़े हैं।
मीडिया खबरों के मुताबिक इस शो के पहले ट्रेलर पर अभी भी काम चल रहा है। अंदाजा है कि जून के महीने के अंत में ट्रेलर रिलीज किया जाएगा और जुलाई की शुरुआत में ही यह शो हॉटस्टार पर रिलीज किया जा सकता है। बता दें कि सुष्मिता सेन इस शो में आर्या का ही किरदार निभाएंगी। उनके साथ नमित दास भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
लॉकडाउन में अमिताभ बच्चन ने किया रामायण का पाठ, फैंस के लिए सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर