दर्शकों के मनोरंजन के लिए ओटीटी पर ढेरों फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं। पिछले कुछ सालों में फैंस के बीच ओटीटी को लेकर क्रेज काफी बढ़ गया है। यहां पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ साथ अलग अलग भाषा की हर तरह की वेब सीरीज और फिल्में देखने को मिल जाती हैं। पिछले काफी समय से दर्शकों के मनोरंजन के रूप में ओटीटी ने खास जगह बनाई है। दरअसल लॉकडाउन के कारण जब थिएटर बंद हुए तो दर्शकों से लेकर मेकर्स के दिल में एक ही चिंता थी कि फिल्में कहां रिलीज होंगी और कब रिलीज होंगी।
Whats new and upcoming on Netflix in Hindi: सस्पेंस और ड्रामे से भरा होगा अक्तूबर का पहला हफ्ता, रिलीज हो रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायना- द म्यूजिकल
वेल्स की राजकुमारी डायना के जीवन पर आधारित एक नया म्यूजिकल नेटफ्लिक्स पर ब्रॉडवे से पहले रिलीज हो रहा है। ये फिल्म साल 2020 में दर्शकों के बिना शूट कर ली गई थी। डायना की कहानी को लेकर जो तमाम बातें सामने आ रही हैं उसकी काफी चर्चा है। शो में राजकुमारी डायना की कहानी दिखाई जाएगी जिन्होंने साल 1981 में प्रिंस चार्ल्स से शादी की थी और साल 1922 में तलाक से पहले उनके दो बेटे हुए थे। ये फिल्म एक अक्तूबर को रिलीज होगी।
द गिल्टी
फिल्म 911 के कॉल सेंटर मे एक ही सुबह से शुरू होती है। कॉल ऑपरेटर 'जो बेलर' एक कॉलर को बचाने की कोशिश करता है जो बड़ी मुसीबत में फंस गया है। जल्द ही उसे पता चलता है कि जो दिख रहा है वो सही नहीं है और अब सच का सामने करने से ही बाहर निकला जा सकता है। ये फिल्म 1 अक्तूबर को रिलीज हो रही है।
इस्केप द अंडरटेकर
नेटफ्लिक्स की ये ओरिजनल फिल्म 5 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म द अंडरटेकर ( जिसका असली नाम मार्क कैलावे है) के ईर्द-गिर्द घुमती है और एक भुतिया महल में इसकी कहानी शुरू होती है जहां वो डब्ल्यू डब्ल्यू टैग टीम की परेशानियों को बढ़ाने के लिए काले जादू का इस्तेमाल करेगा।
लव इज ब्लाइंड- ब्राजील
अगर आपको लव इज ब्लाइंड पसंद आई थी तो इसका ब्राजीलियन स्पिन ऑफ जरूर पसंद आएगा। इस सीरीज के कंटेस्टेंट्स बिना एक दूसरे के चेहरा देखे एक दूसरे को जानने की कोशिश करते हैं। ये सीरीज 6 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।