सब्सक्राइब करें

Aashram 3: इंतजार हुआ खत्म, बॉबी देओल ने शेयर की आश्रम 3 की पहली झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 10 May 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
The wait is over, Bobby Deol shares the first teaser of Ashram season 3
आश्रम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल का करियर लगातार फ्लॉप फिल्मों की वजह से डूबने की कगार पर था। ऐसे समय में उन्होंने ओटीटी की तरफ रुख किया जहां उनकी एक्टिंग का अलग अंदाज देखने को मिला। प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम ने उन्हें दोबारा वापसी करने में मदद की और नई पहचान दिलाई। इस वेब सीरीज का पहला और दूसरा भाग दर्शकों को काफी पसंद आया था। वहीं इसके तीसरे भाग का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फैंस की बेताबी को थोड़ा कम करते हुए सीरीज के मेकर्स ने इसकी छोटी सी झलक लोगों के साथ साझा की है।

The wait is over, Bobby Deol shares the first teaser of Ashram season 3
आश्रम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

इस वेब सीरीज में बाबा निराला का किरदार निभाने वाले बॉबी देओल ने खुद इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। उन्होंने एक छोटे से वीडियो के जरिए सीरीज की पहली झलक लोगों को दिखाई है। इस वीडियो में केवल 3 लिखा हुआ नजर आ रहा है। साथ ही आग की लपटें भी दिख रही हैं। इस छोटी सी क्लिप को देखने के बाद फैंस के खुशी का ठिकाना नहीं है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

The wait is over, Bobby Deol shares the first teaser of Ashram season 3
आश्रम - फोटो : Mx Player

टीजर जारी होने के बाद फैंस जल्द ही इसका ट्रेलर जारी होने की उम्मीद जता रहे हैं। टीजर पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आश्रम सीजन 3 के लिए काफी उत्साहित हूं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इंतजार नहीं हो रहा है अब सुपरस्टार को देखने का, सुपरहिट।' इसके अलावा कई यूजर कमेंट में फायर का इमोजी बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The wait is over, Bobby Deol shares the first teaser of Ashram season 3
आश्रम चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शूटिंग के दौरान हुआ था जमकर हंगामा

यह वेब सीरीज हिट होने के साथ ही विवादों में भी रही है। पिछले साल अक्तूबर में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शूटिंग के दौरान सीरीज को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ अराजक तत्वों ने सीरीज की शूटिंग के बीच पहुंचकर सेट पर तोड़फोड़ की और डायरेक्टर प्रकाश झा पर स्याही फेंक दी थी। हालांकि पुलिस ने स्थिति संभालते हुए उपद्रवियों को तुरंत परिसर से बाहर कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed