फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Web Series: ओरिजनल नहीं विदेशी शोज का रीमेक हैं ये भारतीय वेब सीरीज, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान

Sun, 25 Jun 2023 03:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 25 Jun 2023 03:58 PM IST
विज्ञापन
These Indian Web Series Have Adapted From Foreign Shows Rudra Broken The Office Criminal Justice
वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला

कोरोाना काल के बाद से ओटीटी का कल्चर काफी ज्यादा बढ़ गया है। बीते कई वर्षों से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लोगों को एक से बढ़कर एक कंटेंटं देखने को मिला रहा है, जिसकी वजह से अब सिनेमाघरों से ज्यादा लोगों का रूझान डिजिटल की तरफ काफी ज्यादा हो गया है। मिर्जापुर, सेक्रेड गेम्स समेत तमाम ऐसी वेब सीरीज हैं जिनकों लोगों का भरपूर प्यार मिला है। हालांकि, कई ऐसी भी सीरीज हैं जो ओरिजनल नहीं  बल्कि विदेश शोज का रीमेक हैं। आज हम आपको ऐसी कुछ हिंदी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं। 


Jeremy Renner: नहीं रहे 'अवेंजर्स' के 'हॉकआई'! जेरेमी रेनर के निधन की झूठी अफवाहों पर फूटा फैंस का गुस्सा

These Indian Web Series Have Adapted From Foreign Shows Rudra Broken The Office Criminal Justice
क्रिमिनल जस्टिस - फोटो : social media
क्रिमिनल जस्टिस 

क्रिमिनल जस्टिस डिज्नी प्लस हॉटस्टार की ॉसबसे बेहतरीन वेब सीरीज में से एक है। अब तक इस वेब सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह वेब सीरीज ब्रिटिश टीवी शो का रीमेक है। साल 2008 में यह शो आया था, जिसे दुनियाभर के पसंद किया गया था।

These Indian Web Series Have Adapted From Foreign Shows Rudra Broken The Office Criminal Justice
द ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
द ऑफिस

द ऑफिस वेब सीरीज को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया गया था। यह ब्रिटिश शो का हिंदी रीमेक था। इसे अमेरिका में भी बनाया जा चुका है। इसके भारतीय रुपांतरण को भी काफी सरहाना मिल चुकी है। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Indian Web Series Have Adapted From Foreign Shows Rudra Broken The Office Criminal Justice
रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रुद्र

इस लिस्ट में अजय देवगन की वेब सीरीज रुद्र का नाम भी शामिल है। इस सीरीज से अभिनेता ने अपना डिजिटल डेब्यू किया था। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसे रिलीज किया गया था। शो का दर्शको का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, यह शो ओरिजनल नहीं बल्कि रीमेक था। यह वेब सीरीज ब्रिटिश क्राइम ड्रामा लूथर का रीमेक थी।

विज्ञापन
These Indian Web Series Have Adapted From Foreign Shows Rudra Broken The Office Criminal Justice
द ब्रोकन न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया
 द ब्रोकन न्यूज

90 के दशक की सबसे खूबसूरत अदाकारा सोनाली बेंद्रे ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि, बीच में वह काफी समय तक अभिनय से दूर  रहीं। जी 5 पर रिलीज वेब सीरीज द ब्रोकन न्यूज से सोनाली ने दमदार वापसी की थी। इस वेब सीरीज को जनता का भरपूर प्यार मिला। यह भी एक ब्रिटिश शो का रीमेक हैं। साल 2018 में आई प्रेस से सोनाली की वेब सीरीज प्रेरित है।  
Adipurush Hindi Vs Telugu: प्रभास के पैन इंडिया स्टार होने पर लगा सवालिया निशान, आंकड़ों में समझिए पूरा गणित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed