सब्सक्राइब करें

Top 5 Murder Mystery: इस साल ओटीटी पर रिलीज हुईं ये 5 'मर्डर मिस्ट्री' सीरीज और फिल्में, आपने कौन सी नहीं देखी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 24 Dec 2021 07:54 AM IST
विज्ञापन
Top 5 Murder Mystery Series silence can u hear it
5 Murder Mystery - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल के खत्म होने में महज कुछ दिन ही शेष हैं। इस साल ओटीटी पर करीबन 400 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। ये साल कॉमेडी, सस्पेंस, रोमांस, थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री वाली फिल्मों और सीरीज से भरा हुआ रहा। ऐसे में साल खत्म होने से पहले हम आपके लिए पांच ऐसे मर्डर मिस्ट्री वाली फिल्मों और सीरीज लेकर आए हैं जिसे आपको जरूर देखना चाहिए। मर्डर मिस्ट्री और थ्रिलर जोनर की सीरीज खास तौर पर काफी पसंद की जाती हैं तो आइए नजर डालते हैं टॉप 5 मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज पर...

Trending Videos
Top 5 Murder Mystery Series silence can u hear it
फिल्म साइलेंस का दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साइलेंस कैन यू हियर इट 
मनोज बाजपेयी, प्राची देसाई, अर्जुन माथुर जैसे कलाकारों से सजी साइलेंस कैन यू हियर इट एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें एसीपी अविनाश यानी मनोज बाजपेयी अपनी खास पुलिस टीम, जिसमें प्राची देसाई भी शामिल हैं, के साथ मिलकर एक मर्डर की जांच करनी है। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Murder Mystery Series silence can u hear it
हसीन दिलरुबा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हसीन दिलरुबा
हसीन दिलरुबा मर्डर मिस्ट्री पर आधारित बेस्ट वेब फिल्म्स में से एक है। इसमें बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में नजर आए थे। जिन लोगों को मर्डर मिस्ट्री देखने का शौक है यह वेब फिल्म उनके लिए बहुत अच्छी है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Top 5 Murder Mystery Series silence can u hear it
सनफ्लॉवर - फोटो : Instagram

सनफ्लॉवर
'सनफ्लॉवर' एक बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री है। हालांकि इसके सस्पेंस को देखने के लिए दर्शकों को अगले सीजन का इतंजार करना होगा। 'सनफ्लॉवर' जी5 पर इसी साल रिलीज हुई है। इसमें सुनील ग्रोवर, आशीष विद्यार्थी, रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी और मुकुल चड्ढा अहम किरदारों में हैं।

विज्ञापन
Top 5 Murder Mystery Series silence can u hear it
नवंबर स्टोरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नवंबर स्टोरी
वेब सीरीज ‘नवंबर स्टोरी’ तमिल में बनी वेब सीरीज है। इसे हिंदी में डब करके हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। इसमें तमन्ना भाटिया अहम किरदार में हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed