ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आज कल मनोरंजन के पूरक बन गए हैं। यहां हर रोज दर्शकों के लिए कुछ नया रिलीज हो रहा है। हालांकि कुछ दर्शक ऐसे भी होते हैं जिनके पास ओटीटी का सब्सक्रिप्शन नहीं होता है। ऐसे में उनके मनोरंजन के लिए भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने फ्री कंटेंट उपलब्ध कराया हुआ है। आज हम ऐसे ही दर्शकों के लिए पांच शॉर्ट फिल्में लेकर आए हैं जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर बिल्कुल फ्री है।
Top 5 Short Movies: डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर फ्री में देख सकते हैं ये शॉर्ट फिल्में, चाहिए होंगे सिर्फ 20 मिनट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूवी का नाम- इतवार
प्लेटफॉर्म - डिज्नी +हॉटस्टार
15 मिनट की यह शॉर्ट फिल्म इतवार दर्शाती है कि हमेशा हमारे जीवन में आशा की एक किरण होती है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता कुमुद मिश्रा ने निभाई है, जो हर चीज को लेकर परेशान रहता है। लेकिन फिर एक ऐसी खबर आती है, जो उसका स्वभाव पूरी तरह बदल देती है। वह जिन भी चीजों से परेशान रहता था अब वह भी उसके जीवन में खुशियां और मुस्कान ला रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन राहुल श्रीवास्तव ने किया है।
मूवी का नाम- आदत
प्लेटफॉर्म - डिज्नी +हॉटस्टार
डिज्नी +हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाने वाली शॉर्ट फिल्म आदत केवल 13 मिनट की फिल्म है, जो एक रोमांटिक स्टोरी है। इस फिल्म में आज कल के कपल्स के बीच चल रही समस्याओं को दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी एक लव कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उनके रिश्ते में गड़बड़ की वजह पति की कोई समस्या है, जो आब उनके रिश्ते को भी प्रभावित करने लगी है। यह फिल्म अभिरुची चंद के निर्देशन में बनी है, जिसमें सिवानी देवकोटा, भारती परवानी और प्रखर सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
मूवी का नाम- आई एम प्रेग्नेंट
प्लेटफॉर्म - डिज्नी +हॉटस्टार
15 मिनट की इस फिल्म में शादी के बाद एक बच्चे के लिए तरसते हुए एक कपल को दिखाया गया है। कपल की शादी को पांच साल हो गए हैं और उनको अभी तक बच्चा नहीं हुआ है, जिसकी वजह से उनके रिश्ते पर फर्क पड़ने लगा है। लेकिन उनकी जिंदगी बदल जाती है, जब वाइफ को पता चलता है कि वो प्रेग्नेंट है।
मूवी का नाम- द गुड वाइफ
प्लेटफॉर्म - डिज्नी +हॉटस्टार
द गुड वाइफ 17 मिनट की शार्ट फिल्म है, जो डिज्नी +हॉटस्टार पर फ्री में स्ट्रीम की जा सकती है। यह फिल्म 90 के दशक की कोलकाता की सुंदरता को दिखाती है। इस फिल्म का निर्देशन प्रत्यय साहा ने किया है। अंशुलिका कपूर अभिनीत, 'द गुड वाइफ' एक शराबी और अब्यूसिव पति के बारे में है, जिसकी पत्नी उसे भगवान की तरह मानती है। लेकिन उसकी पत्नी के व्यवहार में परिवर्तन हो जाता है, जब उसे उसके बारे में एक राज पता लग जाता है।