फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Korean Series: हिंदी-पाक सीरियल्स से हो गए बोर तो देख डालिए ये पांच कोरियन ड्रामा, वीकएंड बन जाएगा मजेदार

Sat, 03 Sep 2022 05:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 03 Sep 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
Top Korean Drama Series Dubbed in hindi available on ott platform Netflix you can watch this weekend
बेस्ट कोरियन वेब सीरीज - फोटो : Social Media

ओटीटी पर दर्शकों के लिए हर तरह के कंटेंट की भरमार है। कॉमेडी से लेकर हॉरर और एक्शन तक आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद वेब सीरीज के प्रशंसकों में बढ़ोतरी हो रही है। एक समय था जब लोगों के दिलों पर एकता कपूर के सीरियल्स राज किया करते थे, लेकिन फिर कुछ समय बाद दर्शक एक ही तरह की घिसी-पिटी कहानी देख परेशान हो गए। ऐसे में दर्शकों का झुकाव पाकिस्तानी सीरियल्स की तरफ बढ़ता गया, लेकिन इन दिनों कोरियन ड्रामा  खूब फेमस हो रहे हैं। आसानी से मौजूद होने के कारण भारत में भी इसके दर्शक बढ़ रहे हैं। ऐसे में भारत के मोस्ट पॉपुलर प्लेटफॉर्म में से एक 'नेटफ्लिक्स' अपने दर्शकों के लिए  बेस्ट कोरियन ड्रामाज को हिंदी में डब कर रिलीज करता है, जो आपके वीकेंड को और भी खूबसूरत बना देते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको 'नेटफ्लिक्स' की कुछ बेहतरीन कोरियन वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से देख सकते हैं।

Top Korean Drama Series Dubbed in hindi available on ott platform Netflix you can watch this weekend
क्रैश लैंडिंग ऑन यू - फोटो : Social Media

क्रैश लैंडिंग ऑन यू 
'क्रैश लैंडिंग ऑन यू' एक कोरियन लव स्टोरी है, जो एक लड़का-लड़के की प्रेम कहानी को दर्शाता है। इसकी कहानी साउथ कोरिया की अमीर लड़की यून-से-री और नॉर्थ कोरिया के आर्मी ऑफिसर ली जून-हुयो के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है। यून सेरी पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए एक हादसे के बाद नॉर्थ कोरिया आ जाती है, जहां उसकी जान ली जून-हुयो बचाता है। ली सेरी को उसके देश भेजने की पूरी कोशिश करता है। सेरी को ली की ये कोशिशें इतनी प्रभावित करती हैं कि वह उसे अपना दिल दे बैठती है। यह एक इमोशनल लव स्टोरी है और इसे  देख किसी भी दर्शक की आंखों में पानी आ जाएगा। 

Top Korean Drama Series Dubbed in hindi available on ott platform Netflix you can watch this weekend
विन्सेन्जो - फोटो : Social Media

विन्सेन्जो 
'विन्सेन्जो' कॉमेडी और क्राइम के इर्द-गिर्द बुनी गई एक कहानी है। कोरियन माफिया लॉयर विन्सेन्जो करानो के जीवन को दिखाती यह सीरीज काफी पॉपुलर है। माफिया लॉयर  काफी वर्षों बाद कोरिया में वापसी करता है, जिसके बाद वह एक अनोखे मिशन में जुट जाता है। दरअसल, विन्सेन्जो करानो ड्रग्स बनाने वाली एक कंपनी से लोगों को न्याय दिलाता है। 20 एपिसोड की इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Korean Drama Series Dubbed in hindi available on ott platform Netflix you can watch this weekend
डिसेंडेंट्स ऑफ द सन - फोटो : social media

डिसेंडेंट्स ऑफ द सन 
'डिसेंडेंट्स ऑफ द सन' भी एक कोरियन लव स्टोरी है, जो दो प्रेमियों के प्यार को दिखाती है। इसकी कहानी यू सी-जिन  दक्षिण कोरिया के एक विशेष बल का कैप्टन है, उसे युद्ध के दौरान एक खूबसूरत लड़की सर्जन से प्यार हो जाता है। दोनों का रिश्ता कम ही समय के लिए रहता है क्योंकि उनके काम के कारण उन्हें एक दूसरे से अलग होना पड़ता है। 16 एपिसोड की यह सीरीज भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Top Korean Drama Series Dubbed in hindi available on ott platform Netflix you can watch this weekend
बिजनेस प्रपोजल - फोटो : Social Media

बिजनेस प्रपोजल
कोरियन वेब सीरीज 'बिजनेस प्रपोजल' कर्मचारी शिन हा-री की कहानी को लोगों तक पहुंचाती है। शिन अपनी दोस्त की जगह पर एक ब्लाइंड डेट पर चली जाती है। लेकिन बाद में उसे पता लगता है कि जिस लड़के के साथ वह डेट पर गई थे, वो उसका बॉस है। हालांकि दोनों धीरे-धीरे दोस्त बन जाते हैं और फिर एक-दूसरे से प्यार भी करने लगते हैं। यह 12 एपिसोड की सीरीज है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed