फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NO to Bold Content: वेब सीरीज में बोल्ड सीन्स करवाना चाहते थे मेकर्स, इन अभिनेत्रियों ठुकराए ऑफर्स

Sat, 05 Mar 2022 09:03 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 05 Mar 2022 09:03 AM IST
विज्ञापन
Top TV Actresses Who REFUSED To Be A Part Of Ott web series Due To Bold Content
NO to Bold Content - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स, डिज़्नी प्लस हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद से ही छोटे पर्दे और बड़े पर्दे के बीच का अंतर धीरे-धीरे मिटते जा रहा है। अब बॉलीवुड और टीवी जगत के छोटे-बड़े हर अभिनेता ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपने अभिनय का प्रदर्शन करने के लिए बेहतर अवसर की तलाश कर रहे हैं।हालांकि कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज का ऑफर ठुकरा दिया है। आइए जानते हैं इन अदाकाराओं के बारे में...

Top TV Actresses Who REFUSED To Be A Part Of Ott web series Due To Bold Content
एरिका फर्नांडिस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एरिका फर्नांडिस
'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' और 'कसौटी ज़िंदगी की 2' की लीड एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस आज छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं। यही कारण है कि उन्हें वेब सीरीज में काम करने के कई ऑफर मिल रहे हैं। हालांकि एरिका ने ओटीटी पर रिलीज होने वाली इन वेब सीरीज के कई ऑफर्स ठुकरा दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एरिका ने बोल्ड कंटेंट और सीन्स की वजह से सीरीज को करने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि आजकल निर्माता, निर्देशन  सिर्फ सीरीज को ऑडियंस के बीच पॉप्युलर करने के लिए बोल्ड सीन्स रखते हैं और वह इन्हें करने में असहज महसूस करती हैं।  

Top TV Actresses Who REFUSED To Be A Part Of Ott web series Due To Bold Content
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram

उर्फी जावेद
बिग बॉस ओटीटी से चर्चाओं में आईं उर्फी जावेद अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि उन्होंने वेब सीरीज में बोल्ड सीन्स करने से मना कर दिया है। खबरों की माने तो उर्फी जावेद ने ओटीटी से आए कई ऑफर्स सिर्फ इस वजह से ठुकरा दिए हैं क्योंकि उन वेब सीरीज की स्क्रिप्ट बोल्ड सीन्स की मांग कर रही थीं और अभिनेत्री को इन्हें करने में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top TV Actresses Who REFUSED To Be A Part Of Ott web series Due To Bold Content
गौहर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

गौहर खान
बिग बॉस के सीज़न 7 की विजेता गौहर खान अपना ओटीटी डेब्यू कर चुकी हैं। हालांकि उन्होंने 2019 से लेकर अब तक मात्र तीन वेब सीरीज में ही काम किया है। क्योंकि गौहर किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले मेकर्स के सामने यह शर्त रखती हैं कि वह वेब सीरीज या फिल्म में किसी भी प्रकार का इंटिमेट सीन नहीं करेंगी।

विज्ञापन
Top TV Actresses Who REFUSED To Be A Part Of Ott web series Due To Bold Content
अदा खान - फोटो : सोशल मीडिया

अदा खान
अभिनेत्री अदा खान टीवी सीरियल 'नागिन' में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। हालांकि अभिनेत्री ने अब तक अपना ओटीटी डेब्यू नहीं किया है। इसके पीछे की बड़ी वजह एडल्ट कंटेंट बताया जा रहा है। दरअसल अभिनेत्री किसी भी सीरीज या फिल्म्स में बोल्ड सीन्स नहीं करना चाहती हैं। इसलिए वह अभी तक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed