फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Bold Series of 2022: बोल्ड सीन्स के साथ-साथ इन वेब सीरीज की कहानी भी है जोरदार, आज ही करें बिंज वॉच

Sat, 05 Mar 2022 10:59 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 05 Mar 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
Top Web Series With Bold Scenes and Good Content available on Ott platforms like netflix, hotstar
Bold Web Series - फोटो : सोशल मीडिया

आज कल निर्माता वेब सीरीज को पॉप्युलर बनाने के लिए कंटेंट का नहीं बल्कि बोल्ड सीन्स का सहारा ले रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसी वेब सीरीज मौजूद हैं, जिनकी कहानी में कोई दम नहीं, लेकिन बोल्ड कंटेंट की बदौलत वह सीरीज दर्शकों के बीच प्रसिद्ध हो गई है। हालांकि 2022 में यह ट्रेंड खत्म होते दिख रहा है। इस साल रिलीज हुई वेब सीरीज में बोल्ड सीन्स के साथ-साथ मजेदार कहानी भी है। आइए जानते हैं इन वेब सीरीज के बारे में....

Top Web Series With Bold Scenes and Good Content available on Ott platforms like netflix, hotstar
ये काली काली आंखें - फोटो : सोशल मीडिया

ये काली काली आंखें
नेटफ्लिक्स पर मौजूद वेब सीरीज 'ये काली काली आंखें' में लव एंगल के साथ-साथ ड्रामा दिखाया गया है। मेकर्स ने इस रोमांटिक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में एक्शन के साथ-साथ रोमांस का भी तड़का लगाया है। उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश के रूप में स्थापित करने वाली वेब सीरीज की कहानी एक पॉलिटिशियन की बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक लड़के से शादी करने के लिए किसी भी हद को पार करने के लिए तैयार है। वहीं लड़का उससे बचने के लिए कुछ भी करने के लिए तत्पर है।

Top Web Series With Bold Scenes and Good Content available on Ott platforms like netflix, hotstar
ह्यूमन - फोटो : सोशल मीडिया

ह्यूमन
कीर्ति कुल्हारी और शेफाली शाह अभिनीत 'ह्यूमन' मेडिकल ड्रामा वेब सीरीज है। यूं तो ये वेब सीरीज ह्यूमन ट्रायल पर आधारित है लेकिन इसमें अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी और शेफाली शाह के बीच बोल्ड सीन्स भी दिखाए गए हैं। मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट पॉलिटिक्स और नाम कमाने के लिए हर हद को पार करने वाली यह सीरीज दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर है। यदि आप बोल्ड सीन्स के साथ-साथ अच्छे कंटेंट का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद इस सीरीज को देख सकते हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Web Series With Bold Scenes and Good Content available on Ott platforms like netflix, hotstar
रंजिश ही सही - फोटो : सोशल मीडिया

रंजिश ही सही
ताहिर राज भसीन, अमृता पुरी और अमला पॉल अभिनीत इस वेब सीरीज में ओशो आश्रम पहुंचे विनोद खन्ना से लेकर कबीर बेदी के परवीन बाबी के प्रेम प्रसंग तक सब कुछ इशारों इशारों में बताया गया है। 70 के दशक के बॉलीवुड में सेट इस वेब सीरीज में महेश भट्ट की शख्सीयत को दर्शाया गया है। आप इस वेब सीरीज को वूट सेलेक्ट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Top Web Series With Bold Scenes and Good Content available on Ott platforms like netflix, hotstar
रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस - फोटो : सोशल मीडिया

रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अभिनीत 'रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस' साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज है। डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद इस वेब सीरीज में दर्शकों को थ्रिलर और सस्पेंस का डबल डोज देखने को मिलेगा। यूं तो ये क्राइम ड्रामा सीरीज है लेकिन हॉटस्टार के मुताबिक इस सीरीज में बोल्ड कंटेंट के साथ-साथ गालियां भी सुनाई देती हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed