फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashmir Files OTT Release: सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद इस ओटीटी पर आएगी द कश्मीर फाइल्स, यहां पाइए पूरी जानकारी

Mon, 14 Mar 2022 03:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 14 Mar 2022 03:51 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files OTT Platform Name: Know When, Where and How to Watch Kashmir Files Full Movie Online Streaming on OTT
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : Instagram

द कश्मीर फाइल्स को दर्शकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।  विवेक अग्निहोत्री ने इसमें कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और 1990 में घाटी से उनके पलायन के दर्द और पीड़ा को पर्दे पर उतारा है। फिल्म की डिमांड बढ़ने के बाद इसे 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म ने एक बड़े दर्शक वर्ग को इमोशनल किया है। 14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने तीन दिन में ही 25.5 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है। अब इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए भी खुशखबरी है। 

The Kashmir Files OTT Platform Name: Know When, Where and How to Watch Kashmir Files Full Movie Online Streaming on OTT
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिल्म की कहानी
विवेक अग्निहोत्री द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी को दर्शाया गया है। इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री और सौरभ पांडे द्वारा सह- लिखित इस फिल्म में आर्टिकल 370 से लेकर कश्मीर के इतिहास पर भी बात की गई है।

The Kashmir Files OTT Platform Name: Know When, Where and How to Watch Kashmir Files Full Movie Online Streaming on OTT
#TheKashmirFiles - फोटो : सोशल मीडिया

जी 5 पर रिलीज होगी फिल्म
सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म जी5 पर भी रिलीज होगी। हालांकि इसके तारीख का एलान अभी नहीं किया गया है। हालांकि कहा ये जा रहा है कि महीनेभर के भीतर ही यह फिल्म जी5 पर आ सकती है।  फिल्म द कश्मीर फाइल्स के ओटीटी जी5 पर रिलीज होने की पुष्टि जी स्टूडियोज के अधिकारियों ने भी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files OTT Platform Name: Know When, Where and How to Watch Kashmir Files Full Movie Online Streaming on OTT
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सितारों ने की फिल्म की तरीफ
इस फिल्म की सराहना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। कई सेलिब्रिटीज जैसे अक्षय कुमार, कंगना रणौत, आर माधवन, परिणीति चोपड़ा, मीरा चोपड़ा, अर्जुन रामपाल भी फिल्म के समर्थन में सामने आ गए हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
The Kashmir Files OTT Platform Name: Know When, Where and How to Watch Kashmir Files Full Movie Online Streaming on OTT
The Kashmir Files - फोटो : twitter

जारी हुआ फतवा
फिल्म की निर्माता और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने बताया कि फिल्म के निर्माण के दौरान उन्हें भी एक फतवे का सामना करना पड़ा था, जो उनके और पति विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ जारी किया गया था। ये फतवा कश्मीर में शूटिंग के आखिरी दिन जारी किया गया था। वहीं विवेक अग्निहोत्री ने भी बताया कि उन्हें ‘द कश्मीर फाइल्स’ बनाने की वजह से बहुत सारी धमकियां मिली थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed