2021 हम सभी के लिए काफी कठिन रहा। लेकिन इस मुश्किल वक्त में हमें मुस्कुराने की वजह देने में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने कोई कसर नहीं छोड़ी। थिएटर्स बंद होने के बावजूद आटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई सीरीज और फिल्में को रिलीज किया गया। इनकी कहानियों, पात्रों और प्रदर्शनों ने हमें सब कुछ भुलने पर मजबूर कर दिया। विपत्ति के दौरान जहां एक तरफ इंडस्ट्री के कुछ सितारों को काम नहीं मिल रहा था, वहीं दूसरी तरफ कुछ कलाकारों ने ओटीटी को एक अवसर के तौर पर देखा। और अपनी अलग पहचान बनाई। तो आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही टॉप 8 स्टार्स पर…
Year Ender 2021: इन सितारों ने ओटीटी से बनाई अपनी अलग पहचान, आदर्श गौरव दिल जीतने में रहे अव्वल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृता सुभाष
'गली बॉय' में रणवीर सिंह की मां की भूमिका निभाने वाली अमृता सुभाष ने इस साल 'बॉम्बे बेगम' और 'धमाका' में अपनी उपस्थिति से सभी का दिल जीत लिया।
सई तम्हंकर
सई तम्हंकर ने ओटीटी पर आई फिल्म 'मिमी' में कृति सैनन के दोस्त का किरदार निभाया था। दोस्त के प्रति अपनी वफादारी से उन्होंने अपने प्रशंसकों को काफी प्रभावित किया।
टीना देसाई
अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'मुंबई डायरीज 24/11' में टीना देसाई ने अपने दमदार किरदार से सबका मन मोह लिया। एक होटल मैनेजर का रोल प्ले करने वाली टीना देसाई ने अपनी जान पर खेलकर पूरे स्टाफ को आतंकवादियों से बचाया था।
आदर्श गौरव
आदर्श गौरव ने फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में अपनी कातिलाना अदाकारी से लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने फिल्म में एक चालाक ड्राइवर की भूमिका निभाई, जो गरीबी से बचना चाहता है।