सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Web series: दर्शकों को इस साल खूब पसंद आईं ये वेब सीरीज, आप भी कर सकते हैं बिंज वॉच

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 23 Dec 2024 05:25 PM IST
सार

Year Ender 2024: इस साल कई वेब सीरीज को दर्शकों ने पसंद किया। आइए आज आपको इन वेब सीरीज के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप बिंज वॉच कर सकते हैं।

विज्ञापन
Year Ender 2024 Famous Web Series This Year Gullak 4 Panchayat 3 Kota Factory 3 Mirzapur 3 Maharani 3
वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला

2024 में वेब सीरीज के लिहाज से काफी धमाकेदार रहा। इस साल दर्शकों को ओटीटी पर कई शैलियों के बेहतरीन कंटेंट मिले। अगर आप बिंज वॉच करने के शौकिन हैं, तो इस साल की ये वेब सीरीज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। इन सीरीज की कहानी बेहद दिलचस्प हैं और आपको इनमें हर तरह के रंग देखने को मिल जाएंगे।

Trending Videos
Year Ender 2024 Famous Web Series This Year Gullak 4 Panchayat 3 Kota Factory 3 Mirzapur 3 Maharani 3
जमील खान-गुल्लक 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'गुल्लक 4'

'गुल्लक' का चौथा भाग अपनी दिलचस्प कहानी और हंसी से भरपूर परिवारिक ड्रामे के लिए जाना जाता है। यह सीरीज एक मध्यम वर्गीय परिवार के रोजमर्रा के जीवन, उनकी परेशानियों और आपसी रिश्तों को बहुत ही प्यारे तरीके से पेश करती है। इसके साधारण से दिखने वाले मुद्दे दर्शकों के दिलों को छूते हैं और यही बात इसे एक परफेक्ट बिंज वॉच बनाती है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: ईशा सिंह, अविनाश और विवियन को किया घरवालों ने नॉमिनेट, दिए ऐसे कारण, आप भी होंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2024 Famous Web Series This Year Gullak 4 Panchayat 3 Kota Factory 3 Mirzapur 3 Maharani 3
पंचायत 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'पंचायत 3'

'पंचायत' वेब सीरीज की एक अलग फैन फॉलोइंग है। इसका तीसरा भाग भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था। यह सीरीज एक गांव की कहानी पर आधारित है, जहां न केवल ग्रामीण जीवन की सच्चाई दिखाई गई है, बल्कि उसे हास्य और सादगी के साथ बेहतरीन अंदाज में पेश किया गया है। 'पंचायत 3' ग्रामीण विकास और उसके इर्द-गिर्द के मुद्दों को सरल और मनोरंजक तरीके से दिखाती है, जो इसे एक बेहतरीन बिंज वॉच बनाती है।
यह भी पढ़ें- Orry: ओरी के हाथ लगी भंसाली की फिल्म, विशिष्ट भूमिका में दिखेंगी दीपिका पादुकोण

Year Ender 2024 Famous Web Series This Year Gullak 4 Panchayat 3 Kota Factory 3 Mirzapur 3 Maharani 3
कोटा फैक्ट्री सीजन 3 (वेब सीरीज) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कोटा फैक्ट्री 3'

शिक्षा के कठिन रास्ते और प्रतियोगी परीक्षाओं के संघर्ष को बहुत ही प्रभावी तरीके से दिखाने वाली 'कोटा फैक्ट्री 3' आपके लिए एक परफेक्ट बिंज वॉच साबित हो सकती है। यह सीरीज कोटा में रहकर की तैयारी करने वाले छात्रों के जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाती है। इसमें छात्रों के संघर्ष, प्रेरणा और दोस्ती के पहलुओं को एकदम सटीक तरीके से दिखाया गया है।

विज्ञापन
Year Ender 2024 Famous Web Series This Year Gullak 4 Panchayat 3 Kota Factory 3 Mirzapur 3 Maharani 3
मिर्जापुर सीजन 3 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
'मिर्जापुर 3'

अगर आप एक्शन और थ्रिल से भरपूर सीरीज पसंद करते हैं, तो 'मिर्जापुर 3' आपके लिए एकदम सही वेब सीरीज है। इसमें सत्ता, अपराध और बेतहाशा संघर्ष को बड़े ही रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। मिर्जापुर की दुनिया में संघर्ष, खून-खराबे और कूटनीति का खेल दर्शकों को पूरी तरह से बांधे रखता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed