{"_id":"5ed770998ebc3e90731e72d6","slug":"zee5-suspends-release-of-web-series-godman-makers-said-attack-on-freedom-of-expression","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाताल लोक के बाद अब ये सीरीज भी आई बीजेपी के निशाने पर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ओटीटी रिलीज कैंसिल","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
पाताल लोक के बाद अब ये सीरीज भी आई बीजेपी के निशाने पर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ओटीटी रिलीज कैंसिल
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 03 Jun 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गॉडमैन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने वेब सीरीज 'गॉडमैन' को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने से इनकार कर दिया है। वेब सीरीज का टीजर रिलीज होने के बाद इस पर आरोप लगा कि इसमें हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की जानबूझकर कोशिश की गई है। दक्षिण भारत के तमाम संगठनों के विरोध के बाद जी5 ने ये फैसला लिया है।
2 of 5
जी5
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जी5 ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें लिखा गया है, 'हमारे काल्पनिक शो 'गॉडमैन' के बारे में मिली लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर हमने अपने इस शो की रिलीज को फिलहाल के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया है। इस शो के निर्माताओं यानी हमारी कंपनी जी5 का किसी भी समुदाय के लोगों, उनके धर्म या फिर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का और उनके साथ खिलवाड़ करने का कोई इरादा नहीं है।'
3 of 5
गॉडमैन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जी5 की यह वेब सीरीज 12 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसके टीजर ने ही इतना बवाल पैदा कर दिया कि अब जी5 के कर्ता- धर्ताओं ने इसे फिलहाल के लिए रिलीज न करने का फैसला कर लिया है। इस सीरीज की कहानी डैनियल बालाजी के निभाए किरदार अय्यनाद के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने आप को भगवान का दूत बताता है लेकिन उसकी आड़ में वह एक बहुत बड़ा अपराधी है। वह महिलाओं को अपनी वासना का शिकार बनाता है और लोगों को गुमराह करके अपनी शरण में आने के लिए मजबूर भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गॉडमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पूरे घटनाक्रम पर सीरीज के निर्माताओं में से एक एलेंगो रघुपति का कहना है कि कुछ समुदायों की तरफ से रचनात्मकता को दबाने की कोशिश की जा रही है। वह कहते हैं, 'अगर इस वेब सीरीज की रिलीज को रोका गया तो इन अराजकतत्वों इरादों को और भी ज्यादा बल मिलेगा। सिनेमा पर इस तरह की कार्रवाई अभिव्यक्ति की आजादी को भी खतरे में डाल रही है। हमें ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है जो सोचते हैं कि वह हमारे विचारों को दबा सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
गॉडमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वेब सीरीज का टीजर रिलीज होने के बाद सोमवार को ही भाजपा प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने इस शो के निर्माताओं के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि यह सीरीज ब्राह्मण समुदाय के लोगों को नीचा दिखाती है। एक शिकायत इस शो के निर्देशक बाबू योगीश्वरण के खिलाफ भी दर्ज की गई थी जिन्हें बाद में पुलिस के सामने हाजिर होना पड़ा। शो के मुख्य कलाकार डेनियल बालाजी को भी इस शो में काम करने की वजह से निशाने पर लिया गया है। जी5 ने अपने इस तमिल शो के टीजर को भी अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। प्राइम वीडियो की सीरीज पाताल लोक भी इन दिनों हिंदू संगठनों के निशाने पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।