Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Wednesday Box Office Report Hanuman Guntur Kaaram Merry Christmas 6th day Collection and Total earnings
{"_id":"65a89ab5d0f4fc711404ed04","slug":"wednesday-box-office-report-hanuman-guntur-kaaram-merry-christmas-6th-day-collection-and-total-earnings-2024-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wednesday Box Office: हनुमान का शानदार प्रदर्शन जारी, 100 करोड़ी हुई गुंटूर कारम, जानें मेरी क्रिसमस का हाल?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Wednesday Box Office: हनुमान का शानदार प्रदर्शन जारी, 100 करोड़ी हुई गुंटूर कारम, जानें मेरी क्रिसमस का हाल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछला साल 2023 बॉक्स ऑफिस के लिए सफल साबित हुआ था। साल 2024 के शुरुआती महीने में ही तीन बड़ी फिल्मों की रिलीज से सिनेमाघर गुलजार हो गए हैं। इस साल कई बेहतरीन फिल्में रिलीज के लिए कतार में हैं। हालिया रिलीज फिल्मों में तेजा सज्जा की 'हनुमान', कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की 'मेरी क्रिसमस' और महेश बाबू की गुंटूर कारम शामिल हैं। ये तीनों फिल्में इन दिनों दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। आइए जानते हैं बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा...
2 of 5
फिल्म हनुमान
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान
प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी और तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म 'हनुमान' बीते शुक्रवार 12 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। दक्षिण ही नहीं, बल्कि हिंदी पट्टी में भी फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
3 of 5
हनुमान
- फोटो : अमर उजाला
तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' पहले दिन से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बुधवार यानी कि छठवें दिन 11.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही अब तक इस फिल्म ने 80.46 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
महेश बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुंटूर कारम' भी 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। महेश बाबू ने लंबे समय के बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर अपनी वापसी की है। गुंटूर कारम सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। छठवें दिन फिल्म ने सात करोड़ की कमाई की है। 'गुंटूर कारम' ने अपनी रिलीज के छह दिन में बॉक्स ऑफिस पर 100.95 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
'मेरी क्रिसमस'
- फोटो : सोशल मीडिया
मेरी क्रिसमस
कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की हालिया रिलीज फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी रिलीज के छठवें दिन 1.15 करोड़ की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 13.83 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।