फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lara Dutta: लंदन में छुट्टियां बिता रही हैं लारा दत्ता, स्टेडियम में परिवार के संग लिया विंबलडन का आनंद

Tue, 02 Jul 2024 10:26 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 02 Jul 2024 10:26 PM IST
सार

लारा दत्ता इस वक्त वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं और अपने परिवार के संग समय बिता रही हैं। अभिनेत्री ने हाल में ही सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि वो पति महेश भूपति और बेटी सायरा के साथ लंदन में समय बिता रही हैं। 
 

विज्ञापन
Welcome to Jungle actress Lara Dutta enjoyed Wimbledon with Husband Mahesh Bhupathi and daughter Saira
लारा दत्ता-महेश भूपति - फोटो : इंस्टाग्राम

लारा दत्ता हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में कई अच्छी फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा अभिनेत्री सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और समय-समय पर निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स भी देती रहती हैं। इस वक्त वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं और अपने परिवार के संग समय बिता रही हैं। अभिनेत्री ने हाल में ही सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि वो पति महेश भूपति और बेटी सायरा के साथ लंदन में समय बिता रही हैं। 


'बिग बॉस ओटीटी 3' में इस हसीना की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री!

Welcome to Jungle actress Lara Dutta enjoyed Wimbledon with Husband Mahesh Bhupathi and daughter Saira
महेश भूपति- सायरा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने बीते 2 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने बताया कि वह लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने अपने पति और पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और बेटी सायरा के साथ विंबलडन का आनंद लिया। इन खुशी के पलों को उन्होंने तस्वीरों के माध्यम से साझा किया है। इस इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने परिवार के साथ-साथ टेनिस स्टेडियम की भी कुछ तस्वीरें साझा कीं। इसके अलावा एक और तस्वीर में उन्होंने भारत के सुमित नागल और सर्बिया के मिओमिर केकमैनोविच के बीच हुए मुकाबले का स्कोरबोर्ड दिखाया है।
जैस्मीन ने लुटाया अली पर प्यार, दिया सर्वगुण संपन्न लड़के का खिताब!

Welcome to Jungle actress Lara Dutta enjoyed Wimbledon with Husband Mahesh Bhupathi and daughter Saira
लारा दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "विंबलडन का पहला दिन खत्म हो गया और मैं इस खास इंसान के साथ टेनिस के मक्का में आनंद ले रही हूं, जिसके लिए मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं। महेश जब भी इन दरवाजों से अंदर प्रवेश करते हैं, तो ऐसा महसूस करते हैं, जैसे कि वह घर आए गए हों और अब अपनी बेटी के साथ इसका आनंद ले रहे हैं, जो इसे उतना ही प्यार करती है जितना कि वह करते हैं।" इसके साथ ही उन्होंने सुमिता नागल को टैग करते हुए लिखा,"सुमित आपने कल बेहतरीन टेनिस खेला।"
The India House: शूटिंग के पहले दिन साक्षात गणपति का मिला आशीर्वाद, राम चरण भी आए साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Welcome to Jungle actress Lara Dutta enjoyed Wimbledon with Husband Mahesh Bhupathi and daughter Saira
लारा दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान लारा दत्ता ने कहा था कि लंबे समय तक इस देश में एक उम्र के बाद महिलाओं का प्रतिनिधित्व नहीं किया गया। प्यार में पड़ने वाली लड़की हमेशा कॉलेज जाने वाली या 20 साल की लड़की ही होती थी। इसमें जोड़ते हुए उन्होंने कहा था कि अब वह खुश हैं कि महिलाओं को भी उनके उम्र के अनुसार भूमिकाएं मिलने लगी हैं। उन्हें भी अपनी वास्तविक उम्र से कम उम्र के किरदार निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार रणनीति: बालाकोट और बियॉन्ड में दिखी थीं। इसके बाद वह 'वेलकम टू द जंगल' और 'सूर्यास्त' में नजर आने वाली हैं। 
मंगलवार को तेजी से गिरी 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed