राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' पर तीन साल से काम चल रहा है। इस दौरान कई बार शूटिंग शुरू हुई और कई बार रुकी। हाल ही में, खबर आई कि राम चरण ने फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। इससे उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली, क्योंकि अब उनसे इंतजार करते नहीं बन रहा है। दूसरी ओर उनके पिता की भी एक फिल्म आने वाली है और दोनों फिल्मों को लेकर एक रोचक चीज सामने आ रही है।
Chiranjeevi-Ram Charan: एक महीने के अंदर रिलीज होगी पिता चिरंजीवी और बेटे राम चरण की फिल्म, बना गजब का संयोग!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2024 09:09 AM IST
सार
राम चरण के पिता चिरंजीवी अपनी आने वाली फिल्म 'विश्वंभरा' की शूटिंग में व्यस्त में है। इसे लेकर हाल ही में खबर आई थी कि जल्द ही इसकी मेकिंग की एक वीडियो और चिंरजीवी के लुक को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। 'विश्वंभरा' को अगले साल 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन