फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farida Jalal: जब बढ़िया हेयरस्टाइल बनाकर सेट पर आई थीं फरीदा जलाल, गुलजार ने टोका तो आ गया था गुस्सा

Wed, 11 Sep 2024 10:35 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 10:35 AM IST
सार

फरीदा जलाल फिल्म और टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई कलाकारों और निर्देशकों के साथ काम किया है। उन्होंने साल 1963 में बतौर बाल कलाकार फिल्म ये रास्ते है प्यार के से अपने करियर की शुरूआत की थी और 1975 में गुलजार द्वारा निर्देशित 'खुश्बू'  फिल्म में काम किया था। हाल ही में, फरीदा ने गुलजार के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा किया है। 
 
विज्ञापन
When Farida Jalal came on the set with an attractive hairstyle but Gulzar instructed to keep things simple
फरीदा जलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @faridajalalofficial

Devara Trailer: देवरा के ट्रेलर लॉन्च में सवालों पर सेंसर, बदतमीज सुरक्षाकर्मी, आगे की सीटों पर इन्फ्लुएंसर्स

When Farida Jalal came on the set with an attractive hairstyle but Gulzar instructed to keep things simple
फरीदा जलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @faridajalalofficial

'खुश्बू' के सेट पर फरीदा एक आकर्षक हेयरस्टाइल के साथ पहुंची थीं तो गुलजार ने उन्हें सादा रहने की हिदायत दी थी। साथ ही कहा था कि अगर वो ऐसी दिखेंगी तो वे हेमा मालिनी से क्या कहेंगे। बता दें कि इस फिल्म में हेमा मालिनी और जितेंद्र ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फरीदा ने अशोक पंडित शो में बताया कि गुलजार फिल्म के सेट पर हर तरह के ग्लैमर को खत्म करने पर जोर दिया करते थे।

When Farida Jalal came on the set with an attractive hairstyle but Gulzar instructed to keep things simple
फरीदा जलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @faridajalalofficial

फरीदा के लिए गुलजार ऐसे शख्स रहे, जिन्होंने फरीदा की क्षमता का उन्हें एहसास कराया। फरीदा ने बताया कि गुलजार ने उन्हें समझाया था कि उन्हें अपना काम दिखाना है, ग्लैमर वगैरह नहीं। फिल्म के एक सीन के लिए गुलजार ने उन्हें बताया था कि कैसे रोना और चीखना है। वो शॉट अच्छा गया था और बाद में जब फरीदा की संजीव कुमार से एक फिल्म के सेट पर मुलाकात हुई थी तो उन्होंने फरीदा की तारीफ की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
When Farida Jalal came on the set with an attractive hairstyle but Gulzar instructed to keep things simple
फरीदा जलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @faridajalalofficial

फरीदा ने बताया कि वो सजना-संवरना चाहती थीं और जब गुलजार ने उन्हें टोका था तो उन्हें गुस्सा भी आया था। हालांकि, बाद में उन्होंने गुलजार की बात मान ली थी। 'खुश्बू' फिल्म से दर्शकों को हेमा मालिनी और जितेंद्र का नया अवतार देखने को मिला था। इससे पहले वो परदे पर ग्लैमरस ही दिखाई देते थे। इसके लिए फरीदा ने गुलजार की तारीफ भी की।

विज्ञापन
When Farida Jalal came on the set with an attractive hairstyle but Gulzar instructed to keep things simple
फरीदा जलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @faridajalalofficial

फरीदा के अभिनय करियर की बात करें तो उन्होंने अराधना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, तकदीर, टारजन: द वंडर कार, लाडला, कुछ कुछ होता है, पायल, दुलारा, मम्मो, कभी खुशी कभी गम, क्या कहना, महल, काला सोना, उलझन, डुप्लीकेट, जुबैदा, फर्ज, हीरा, दिलजले, दिल तो पागल है, लोफर, जाल, पिंजर और जुदाई समेत कई फिल्मों में काम किया था।

Box Office Collection: सिनेमाघरों में खत्म हो रहा 'स्त्री 2' का डर? विजय की गोट ने बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने नोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed