फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2024: फीस के मामले में साउथ एक्टर्स अव्वल, बॉलीवुड स्टार रह गए पीछे; जानें कौन रहा सबसे महंगा

Mon, 16 Dec 2024 09:36 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 16 Dec 2024 09:36 AM IST
सार

Year Ender 2024: इस साल बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचाया। आइए जानते हैं साल 2024 में किस एक्टर ने कितने रुपये फीस के तौर पर लिए।

विज्ञापन
Which Actor Charged Highest Fee for Which Film Know Full List Allu arjun vijay rajinikanth kartik aaryan
2024 का सबसे महंगा एक्टर कौन? - फोटो : अमर उजाला
साल 2024 समाप्त होने वाला है। फिल्म जगत के लिए यह साल सामान्य रहा। कुछ फिल्मों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया तो कुछ फ्लॉप रही। बॉलीवुड और साउथ दोनों ही उद्योगों ने कई शानदार फिल्में दी, जो दर्शकों को काफी पसंद आईं। बॉक्स ऑफिस पर इस साल कई पुराने रिकॉर्ड टूटे और कई नए रिकॉर्ड बने। पहले ‘स्त्री 2’ ने रिकॉर्ड तोड़े और अब ‘पुष्पा 2’ की आंधी में सब कुछ उड़ रहा है। आइए जानते हैं इस साल किस अभिनेता ने फीस के मामले में रिकॉर्ड कायम किया, किसने कितनी फीस ली। 

इस साल साउथ के स्टार्स ने फीस के मामले में बॉलीवुड सितारों को पीछे छोड़ दिया और अपनी फिल्मों के लिए मोटी रकम वसूली। इस लिस्ट में दक्षिण भारतीय अभिनेताओं ने शीर्ष पर कब्जा जमाए रखा है।

Which Actor Charged Highest Fee for Which Film Know Full List Allu arjun vijay rajinikanth kartik aaryan
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline
अल्लू अर्जुन
सबसे ज्यादा फीस लेने वालों की सूची में पहला नाम है अल्लू अर्जुन का। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ के लिए 300 करोड़ रुपये की मोटी रकम वसूली है।
Year Ender 2024: 2024 में इन विवादों ने हिला दिया टीवी जगत, कोई शो से निकाला गया तो किसी पर हुआ मानहानि का केस
Which Actor Charged Highest Fee for Which Film Know Full List Allu arjun vijay rajinikanth kartik aaryan
विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय
दूसरे नंबर पर साउथ के सुपरस्टार विजय आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ के लिए 200 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Which Actor Charged Highest Fee for Which Film Know Full List Allu arjun vijay rajinikanth kartik aaryan
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
कमल हासन
कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन ना कर पाई हो, लेकिन अभिनेता ने इस फिल्म के लिए कथित तौर पर 150 करोड़ रुपये की फीस ली है।
विज्ञापन
Which Actor Charged Highest Fee for Which Film Know Full List Allu arjun vijay rajinikanth kartik aaryan
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम@lycaproductions
रजनीकांत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म ‘वेट्टैयन’ के लिए 125 करोड़ रुपये की रकम वसूली। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। जबकि, इस फिल्म में रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed