फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamal Haasan: क्या 'मरुधनायगम' पर फिर से काम करेंगे कमल हासन? 1997 में शुरू हुई थी शूटिंग, 85 करोड़ था बजट

Tue, 02 Jul 2024 07:58 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 02 Jul 2024 07:58 AM IST
सार

कमल हासन ने इतना तो कहा कि वो 'मरुधनायगम' को फिर से शुरू कर सकते हैं, लेकिन इसके आगे कोई भी जानकारी साझा नहीं की। इससे उनके प्रशंसकों की उत्सुकता भी बढ़ गई है। वे जानना चाहते हैं कि क्या आने वाले दिनों में 'मरुधनायगम' पर कोई अपडेट आएगा या नहीं।  
 
विज्ञापन
Will Kamal Haasan work on Marudhanayagam again shooting started in 1997 and budget was 85 crore
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

कमल हासन की एक फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' तो पिछले हफ्ते रिलीज हो चुकी है और एक और फिल्म 'इंडियन 2' 12 जुलाई, 2024 को रिलीज के लिए तैयार है। कमल की एक और फिल्म है, जो बहुत लंबे समय से अटकी हुई है। उनके प्रशंसक 'मरुधनायगम' के बारे में जानते ही होंगे। अब कमल हासन ने अपने इस बेहद पुराने प्रोजेक्ट पर बातचीत की है।

Will Kamal Haasan work on Marudhanayagam again shooting started in 1997 and budget was 85 crore
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

कमल हासन ने क्या कुछ कहा उसे जानने से पहले 'मरुधनायगम' के बारे में जान लेते हैं। 'मरुधनायगम' की घोषणा साल 1991 में हुई थी और 1997 में इसकी शूटिंग शुरू हो गई थी। इस फिल्म में कमल हासन अभिनय तो कर ही रहे थे। साथ ही साथ निर्देशन की कमान संभाल रहे थे। हालांकि, बाद में फिल्म बंद हो गई।

Will Kamal Haasan work on Marudhanayagam again shooting started in 1997 and budget was 85 crore
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

एक हालिया साक्षात्कार में कमल हासन से 'मरुधनायगम' को लेकर सवाल पूछे गए। कमल ने कहा कि वो अपने इस प्रोजेक्ट पर फिर से काम शुरू कर सकते हैं। उनसे एक व्यक्ति ने पूछा था कि 'इंडियन 2' में 106 साल का सेनापति स्टंट कैसे कर सकता है। इसी पर सोचते हुए कमल हासन ने कहा कि 70 साल का आदमी 40 साल के आदमी का भी किरदार निभा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना मुमकिन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Will Kamal Haasan work on Marudhanayagam again shooting started in 1997 and budget was 85 crore
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

कमल हासन ने इतना तो कहा कि वो 'मरुधनायगम' को फिर से शुरू कर सकते हैं, लेकिन इसके आगे कोई भी जानकारी साझा नहीं की। इससे उनके प्रशंसकों की उत्सुकता भी बढ़ गई है। वे जानना चाहते हैं कि क्या आने वाले दिनों में 'मरुधनायगम' पर कोई अपडेट आएगा या नहीं।  

विज्ञापन
Will Kamal Haasan work on Marudhanayagam again shooting started in 1997 and budget was 85 crore
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

'मरुधनायगम' की घोषणा के समय इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म के रूप में देखा गया था। साथ ही इसके तकनीकी रूप से उन्नत होने की भी खूब चर्चा हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इसका शुरुआती बजट ही 85 करोड़ रुपये का था। फिल्म की थोड़ी बहुत शूटिंग हुई भी थी, लेकिन जल्द ही कमल हासन को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed