{"_id":"600bbce53a9ecb435e230b8a","slug":"yael-shelbia-most-beautiful-girl-in-the-world-get-trolled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत मॉडल, सोशल मीडिया पर यही खूबसूरती बनी मुसीबत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत मॉडल, सोशल मीडिया पर यही खूबसूरती बनी मुसीबत
सोशल मीडिया पर अक्सर बड़ी हस्तियां और बॉलीवुड स्टार्स ट्रोल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की येल शेल्बिया के साथ। येल ने टीसी कैंडलर (TC Candler) की सालाना लिस्ट में 100 सबसे खूबसूरत चेहरों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ येल अपनी ड्रीम लाइफस्टाइल के चलते भी चर्चा में रहती हैं। अब उनकी खूबसूरती ही उनके लिए परेशानी की वजह बन गई है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
2 of 5
येल शेल्बिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
येल शेल्बिया एक इजरायली मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2020 में टीसी कैंडलर की तरफ से दुनिया की सबसे खूबसूरत चेहरे वाली लड़की का रुतबा हासिल किया है। विश्व में उनकी खूबसूरती के खूब चर्चे हैं लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में उन्हें इसी खूबसूरती की वजह से परेशानी उठानी पड़ रही है। येल शेल्बिया ने इंटरनेट पर होने वाली ट्रोलिंग के बारे में कहा कि लोग उनकी खूबसूरती की वजह से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
3 of 5
येल शेल्बिया
- फोटो : ट्विटर
येल ने एक इंटरव्यू में बताया है कि मुझे लोगों का काफी सपोर्ट और प्यार मिलता है लेकिन इसके अलावा मुझे कई ऐसे मैसेज भी आते हैं जिनमें काफी नफरत होती है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मैं उन मैसेजेस पर ध्यान नहीं देती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
येल शेल्बिया
- फोटो : social media
बता दें कि येल का जन्म इजराइल के एक छोटे से शहर में एक यहूदी परिवार में हुआ था। उन्होंने 16 साल की उम्र से ही अपना मॉडलिंग करियर शुरू कर दिया था। एक स्थानीय फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीरें खींची और तब दुनिया की नजर उन पर पड़ी। येल इजरायली एयरफोर्स में अपनी सेवा भी दे चुकी हैं और अब वे मॉडलिंग और एक्टिंग करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
येल शेल्बिया
- फोटो : social media
गौरतलब है कि येल पहली बार इस लिस्ट में नहीं पहुंची हैं बल्कि लगातार चार साल से वो इस लिस्ट में शामिल हो रही हैं। साल 2017 में येल 14वें नंबर पर थी, तो साल 2018 में तीसरे जबकि पिछले साल यानी 2019 में वो दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी। साल 2020 में उन्होंने नंबर वन पोजिशन के साथ दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की होने का खिताब हासिल किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।