फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yash: कभी चाय बेचकर रोजाना 50 रुपये कमाए, अब फिल्म के लिए ली 200 करोड़ की फीस; केजीएफ से स्टार बने यश की कहानी

Thu, 23 Jan 2025 01:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 23 Jan 2025 01:01 PM IST
सार

जब यश की उम्र सिर्फ 16 साल थी, तब उन्होंने अपने माता-पिता को घर छोड़ने और सिनेमा में अपना सपना पूरा करने के लिए मना लिया था। उन्हें एक कन्नड़ फिल्म में सहायक निर्देशक के तौर पर काम पर रखा गया था। 

विज्ञापन
Yash used to serve tea earned 50 rupee per day now charging 200 cr for per film yash became superstar from KGF
अभिनेता यश - फोटो : इंस्टाग्राम-@thenameisyash

पैन इंडिया फिल्म 'केजीएफ' ने साउथ अभिनेता यश को भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पहचान दिलाई। वह इस फिल्म से पैन इंडिया पैन इंडिया स्टार भी बना दिया। 'केजीएफ' के बाद इसके दूसरे भाग ने तो दर्शकों के बीच यश की लोकप्रियता को आसमान तक पहुंचा दिया। दोनों फिल्मों ने कुल मिलाकर 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्मों में से एक है। इस सफलता ने यश को सुपरस्टार के रूप में स्थापित किया, लेकिन यहां तक पहुंचना यश के लिए आसान नहीं था। एक साधारण बस ड्राइवर के बेटे के रूप में शुरुआत करने वाले यश ने सफलता के लिए लंबा सफर तय किया।

Yash used to serve tea earned 50 rupee per day now charging 200 cr for per film yash became superstar from KGF
यश - फोटो : इंस्टाग्राम@thenameisyash

सपना पूरा करने के लिए छोड़ा घर
जब यश की उम्र सिर्फ 16 साल थी, तब उन्होंने अपने माता-पिता को घर छोड़ने और सिनेमा में अपना सपना पूरा करने के लिए मना लिया था। उन्हें एक कन्नड़ फिल्म में सहायक निर्देशक के तौर पर काम पर रखा गया था। हालांकि, बैंगलोर पहुंचने के दो दिन बाद ही इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया। इस बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'मैं अपने घर से भाग गया। जब मैं बेंगलुरु आया तो मैं पहुंचते ही डर गया। इतना बड़ा, डराने वाला शहर, लेकिन मैं हमेशा से ही एक आत्मविश्वासी लड़का था। मैं संघर्ष करने से नहीं डरता था। जब मैं बेंगलुरु पहुंचे, तो मेरी जेब में सिर्फ 300 रुपये थे। मुझे पता था कि अगर मैं वापस गया तो मेरे माता-पिता मुझे कभी यहां वापस नहीं आने देंगे।'

Yash used to serve tea earned 50 rupee per day now charging 200 cr for per film yash became superstar from KGF
एक्टर यश - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐसे शुरू हुआ यश का फिल्मी सफर
यश के पास सिर्फ 300 रुपये थे और वह बेनका ड्रामा ट्रूप में शामिल हो गए। यहां वह बैकस्टेज हैंड के तौर पर काम करते थे। यहां वह चाय परोसने जैसे छोटे-मोटे काम करते थे और 50 रुपये प्रतिदिन कमाते थे। थिएटर में अपनी कला को निखारने के साथ-साथ यश ने कॉलेज में भी दाखिला लिया। आखिरकार, उन्हें टीवी सीरीज नंदा गोकुला में अभिनय का मौका मिला, जहां उनकी मुलाकात अभिनेत्री राधिका पंडित
(अब पत्नी) से हुई। 2007 में, यश ने रॉकी (2008) में मुख्य भूमिका निभाने से पहले, जांबाडा हुडुगी में सहायक भूमिका के साथ फिल्मों में कदम रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash used to serve tea earned 50 rupee per day now charging 200 cr for per film yash became superstar from KGF
एक्टर यश - फोटो : इंस्टाग्राम

कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं यश
आखिरकार यश को मोडालासाला में रोमांटिक कॉमेडी के साथ एक प्रमुख स्टार के रूप में सफलता मिली। अगले वर्ष उन्होंने किराटका की सफलता के साथ खुद को एक बैंकेबल स्टार के रूप में स्थापित किया। अगले कुछ वर्षों में उन्होंने मोगिना मनासु, ड्रामा, गुगली, मिस्टर एंड मिसेज रामचारी और मास्टरपीस जैसी हिट फिल्में दीं।

विज्ञापन
Yash used to serve tea earned 50 rupee per day now charging 200 cr for per film yash became superstar from KGF
एक्टर यश - फोटो : इंस्टाग्राम

'केजीएफ' से मिला स्टारडम
2018 में यश ने केजीएफ: चैप्टर 1 में अभिनय किया, जिसने 250 करोड़ की कमाई करके बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म थी। यह रिकॉर्ड चार साल तक कायम रहा। उसके बाद केजीएफ: चैप्टर 2 ने 1250 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करके इसे तोड़ दिया। यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है और 1000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई करने वाली इकलौती कन्नड़ फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed