यो यो हनी सिंह की गिनती देश के सबसे लोकप्रिय सिंगर और रैपर्स में होती है। अभिनेता की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी वर्ष 2011 में शालिनी तलवार से हुई। हालांकि, अब ये जोड़ी शादीशुदा जीवन में नहीं है और 2022 में इनका तलाक हो गया था। दोनों का तलाक मीडिया की खूब सुर्खियों मे रहा। अब हाल ही में हनी सिंह ने शालिनी के साथ अपने तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी है और कहा कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ा, बल्कि तलाक के बाद उनकी सेहत बेहतर होनी शुरू हुई।
Yo Yo Honey Singh: 'शालिनी से तलाक के बाद मेरी सेहत बेहतर होने लगी, मेरी दवाएं कम हो गईं', बोले हनी सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनी सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि तलाक ने उन्हें भावनात्मक रूप से प्रभावित नहीं किया। सिंगर ने कहा, 'मेरी दवाई कम हुई और तलाक के बाद मैं ठीक हुआ'। मैशेबल इंडिया से बात करते हुए हनी सिंह ने तलाक को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि मुझ पर इसका कोई असर नहीं हुआ। रैपर ने कहा कि सबकुछ हो गया। एक्टर ने यह भी कहा कि जब दोनों के रास्ते अलग हो गए तो उनकी सेहत भी पहले से बेहतर होने लगी।
Aruna Vasudev: 'एशियाई सिनेमा की मां' अरुणा वासुदेव ने दुनिया को कहा अलविदा, शोक में डूबा फिल्म जगत
हनी सिंह ने कहा कि तलाक के बाद अचानक वे बेहतर महसूस करने लगे। दवाईयों की जरूरत कम होने लगी। उन्होंने कहा, 'जब मेरा सैपरेशन हुआ, उसके बाद मैं ठीक होना शुरू हुआ हूं। इसके बाद मेरी दवाई कम हुई है। उससे पहले मैं लंबे वक्त तक बीमार था।' एक्टर ने कहा कि तलाक के बाद का अनुभव दुनिया को नए सिरे से देखने जैसा था। हालांकि, रैपर ने तलाक को लेकर और ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके और उनकी एक्स वाइफ के बीच एक समझौता हुआ, जिसके तहत वे सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के बारे में बात नहीं कर सकते।
Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे ने बड़े खुलासे से किया दंग, फिल्म निर्माता पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
इसी इंटरव्यू के दौरान रैपर ने सोनाक्षी सिंह के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की। उन्होंने वह समय याद किया जब वे और सोनाक्षी लॉस एंजिल्स में शूटिंग कर रहे थे। तब शादी को लेकर दोनों के बीच काफी लंबी बातचीत हुई थी। उसी दौरान हनी सिंह अपनी शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलों से जूझ रहे थे। रैपर ने बताया, 'उस वक्त सोनाक्षी शादीशुदा नहीं थी, लेकिन उसने शादी को लेकर अपने जो विचार साझा किए वे बहुत उम्दा थे'।
Ananya Panday: रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने अनन्या के लिए लिखा खास नोट, ‘कॉल मी बे’ की रिलीज पर दी प्रतिक्रिया
हनी सिंह ने सोनाक्षी की परिपक्वता की तारीफ की और कहा कि बहुत कम उम्र में रिलेशनशिप को लेकर उसके पास गहरी समझ थी। हनी सिंह ने कहा कि अब जब सोनाक्षी की शादी हो गई है तो उन्हें एक्ट्रेस के साथ हुई बातचीत याद आ गई और वे सोनाक्षी के लिए बेहद खुश हैं।