फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियों में घमासान, प्रेग्नेंसी के दौरान हुई तकरार

Mon, 30 Jan 2023 11:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 30 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youtuber Armaan Malik wives Payal Malik and Kritika Malik Fought in a hotel room during their pregnancy
अरमान, कृतिका, पायल - फोटो : social media

यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अरमान मलिक अपनी दो शादियों को लाइमलाइट में रहते हैं। अरमान के वीडियोज देखने वालों के मन में यही सवाल रहता है कि वह अपनी दो पत्नियों को कैसे संभालते हैं। हाल ही में, अरमान अपनी दोनों पत्नियां कृतिका और पायल के साथ एक शादी में शामिल होने पहुंचे। अरमान के वीडियो में उनकी दोनों पत्नियों के बीच खूब प्यार देखने को मिला, लेकिन शादी में पहुंचते ही दोनों के बीच जमकर झगड़ा हो गया।

Youtuber Armaan Malik wives Payal Malik and Kritika Malik Fought in a hotel room during their pregnancy
अरमान, कृतिका, पायल - फोटो : social media

हाल ही में, अरमान ने अपनी दोनों बीवियों के झगड़े का वीडियो फेसबुक पर शेयर किया, जिसमें दोनों के बीच कैटफाइट नजर आई। वीडियो में दिखा कि झगड़े के बीच पायल कमरा छोड़कर चली गई। अरमान इस लड़ाई को प्यार भरी फाइट बता रहे हैं। कुछ दिन पहले अरमान ने अपने फैंस संग अपनी दोनों पत्नियों के एक साथ प्रेग्नेंट होने की खबर साझा की थी, जिसके बाद वह चर्चा का विषय भी बन गए। अब अरमान का यह हालिया वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Kareena Kapoor: करीना ने आने वाली फिल्म में किया अपने किरदार का खुलासा, हॉलीवुड के इस कलाकार से है इंस्पायर

Youtuber Armaan Malik wives Payal Malik and Kritika Malik Fought in a hotel room during their pregnancy
अरमान, कृतिका, पायल - फोटो : social media

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों पहले अरमान के घर में काफी परेशानियां भी आ गई थीं। किसी रिश्तेदार की शादी में अरमान की गाड़ी चोरी हो गई थी। इसकी जानकारी खुद पायल ने अपने ब्लॉग में दी थी। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार अपने रिश्तेदार की शादी अटेंड करने होटल में रुका हुआ था। यहीं से अरमान की गाड़ी चोरी हो गई थी।

पठान के हिट होने पर मुंबई में जश्न,शाहरुख बोले- मैं सबका शुक्रगुजार हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
Youtuber Armaan Malik wives Payal Malik and Kritika Malik Fought in a hotel room during their pregnancy
अरमान, कृतिका, पायल - फोटो : social media

बता दें कि यूट्यूबर अरमान ने दो शादियां की हैं। अरमान ने अपनी ही पहली पत्नी पायल की दोस्त कृतिका से शादी की थी। बता दें कि अरमान और पायल मलिक ने साल 2011 में लव मैरिज की थी। पायल का एक बेटा भी है। बेटे के जन्मदिन पार्टी में पायल ने अपनी दोस्त कृतिका को भी बुलाया था। यहीं से कृतिका और अरमान की दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद अरमान ने कृतिका से भी शादी कर ली, फिर दोनों एक साथ खुशी-खुशी रहने लगे थे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed