युजवेंद्र चहल और धनश्री! आज गुरुवार 20 मार्च 2025 को दोनों की राहें जुदा हो गई हैं। लंबे वक्त से चल रहीं इनके तलाक की अटकलें सच साबित हुईं। दोनों का तलाक हो गया है। युजवेंद्र चहल क्रिकेटर हैं। धनश्री के साथ उनकी शादी साल 2020 में हुई। दोनों की नजदीकियां डांस के जरिए बढ़ीं। कौन हैं धनश्री और क्या करती हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में
Dhanashree Verma: कौन हैं धनश्री वर्मा? युजवेंद्र चहल से हुआ तलाक, इस टीवी शो में दिखा चुकीं डांस का कमाल
Dhanashree Verma Profile: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की राहें जुदा हो गई हैं। वे अब पति-पत्नी नहीं हैं। साल 2020 में शादी से शुरू हुआ इनका सफर आज 20 मार्च 2025 को तलाक पर आकर खत्म हो गया। कौन हैं धनश्री? जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में जन्म, डेंटिस्ट से बनीं कोरियाग्राफर
धनश्री को यूं तो यूट्यूबर और कोरियाग्राफर के तौर पर जाना जाता है। मगर, वे डेंटिस्ट भी हैं। धनश्री वर्मा का जन्म दुबई में हुआ। साल 2014 में उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी की। अपनी डिग्री हासिल करने के बाद धनश्री ने बतौर डेंटिस्ट करियर शुरू किया। हालांकि, जल्द ही उन्होंने अपना प्रोफेशन बदलने का फैसला किया और बतौर कोरियोग्राफर करियर में राह तलाशी।
'झलक दिखला जा 11' के टॉप 5 तक पहुंचीं
डेंटिस्ट से कोरियोग्राफी की ओर कदम बढ़ाने के बाद धनश्री ने बतौर यूट्यूबर भी काम शुरू किया और इस क्षेत्र में भी खुद को स्थापित किया है। उनका परिचय बतौर यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर और कोरियोग्राफर दिया जाता है। वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। धनश्री डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के 11वें सीजन में फाइनलिस्ट रहीं। उन्होंने टॉप 5 में जगह बनाई। वे मनीषा रानी, शोएब इब्राहिम, सीरामा चन्द्र और अद्रिजा सिन्हा के साथ फाइनलिस्ट में पहुंचीं। हालांकि, शो मनीषा रानी ने जीता।
RJ Mahvash: 'झूठ, लालच और फरेब..', धनश्री से तलाक की अटकलों के बीच चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का क्रिप्टिक पोस्ट
आज रिलीज हुआ धनश्री का वीडियो सॉन्ग
धनश्री आज चहल के साथ तलाक को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच आज उनका वीडियो सॉन्ग 'देखा जी देखा मैंने' रिलीज हुआ है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी जानकारी दी है। गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसे ज्योति नूरन ने गाया है।
कितनी है नेटवर्थ?
मीडिया रिपोरट्स के मुताबिक धनश्री की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 26 करोड़ रुपये है। दोनों के तलाक के बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि धनश्री को एलिमनी के रूप में चहल ने करीब 4.5 करोड़ रुपये दिए हैं। फिलहाल आज चहल और धनश्री के तलाक के बाद मीडिया से बात करते हुए उनके वकील ने बताया कि 'तलाक हो गया है। शादी भंग हो गई है।' इस मामले में जब वकील से ज्यादा जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा 'कुछ नहीं, और कुछ नहीं कहूंगा।'