{"_id":"66853edcb225ea8b590dc26b","slug":"zaheer-iqbal-expresses-admiration-from-his-wife-sonakshi-sinha-on-his-instagram-story-for-kakuda-trailer-2024-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kakuda Trailer: सोनाक्षी की एक्टिंग से प्रभावित हुए जहीर, बोले- मेरी बीवी को डराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kakuda Trailer: सोनाक्षी की एक्टिंग से प्रभावित हुए जहीर, बोले- मेरी बीवी को डराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है
Wed, 03 Jul 2024 06:32 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। सोनाक्षी और जहीर की शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत किया और वर-वधू पर खूब प्यार लुटाया। वहीं कल सोनाक्षी की आगामी फिल्म 'काकुड़ा' का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म के ट्रेलर में सोनाक्षी एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। सोनाक्षी के अभिनय से कायल होकर आज इकबाल ने उनपर खूब प्यार लुटाया है।
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा की आगामी हॉरर - कॉमेडी फिल्म 'काकुड़ा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
आज जहीर इकबाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी से सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'काकुड़ा' के ट्रेलर को साझा किया है। जहीर ने ट्रेलर साझा करते हुए लिखा है, 'मेरी बीवी को डराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
जहीर इकबाल के यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दोनों के फैंस को जहीर का यह रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। सोनाक्षी सिन्हा की यह फिल्म जी5 पर स्ट्रीम करने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोनाक्षी इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की भूमिका अदा कर रही हैं जिसे भूत-प्रेत पर विश्वास नहीं है।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
'काकुड़ा' में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा रितेश देशमुख और साकिब सलीम और आसिफ खान भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश में मथुरा के रतोडी गांव के इर्द गिर्द घूमती है। दर्शकों के साथ-साथ सोनाक्षी भी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।