फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Call Girl Golden Jubliee: 'कॉल गर्ल' के 50 साल पूरे, सोचने पर मजबूर कर देती है फिल्म की कहानी

Mon, 16 Sep 2024 06:56 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 06:56 AM IST
सार

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो समय की कसौटी पर खरी उतरती हैं और दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है कॉल गर्ल। इसका निर्देशन विजय कपूर ने किया था। इसने दर्शकों से काफी तारीफ बटोरी थी। आज यह फिल्म अपनी स्वर्ण जयंती मना रही है। इसे 16 सितंबर, 1974 को रिलीज किया गया था।
 
विज्ञापन
Zaheera and Vikram starrer Call Girl movie directed by vijay kapoor completes 50 years know about its story
कॉल गर्ल - फोटो : अमर उजाला

कॉल गर्ल - फोटो : यूट्यूब @Babbu330

कॉल गर्ल एक संवेदनशील और विवादास्पद विषय पर आधारित है। विजय कपूर ने इस फिल्म के माध्यम से भारतीय समाज में कॉल गर्ल की स्थिति और उनके संघर्ष को प्रभावशाली तरीके से पेश किया है। इस फिल्म में विक्रम, जहीरा, इफ्तिखार, हेलेन, उर्मिला भट्ट, जानकी दास, शेफाली और हिना कौसर ने अभिनय किया था।

Zaheera and Vikram starrer Call Girl movie directed by vijay kapoor completes 50 years know about its story
कॉल गर्ल - फोटो : यूट्यूब @Babbu330

फिल्म की कहानी अमर और माया नाम के दो किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। अमर एक करोड़पति पिता का बेटा है, जो विदेश से लौटकर पिता के बिजनेस में हाथ बंटाता है। उसकी मुलाकात कामिनी (माया) से होती है, जो कॉल गर्ल होने के कारण उसे अपना सही नाम नहीं बताती। अमर उसके प्यार में पड़ता है। एक दिन माया, जब अमर के घर पहुंचती हैं तो अमर के पिता की तस्वीर देखकर चौंक उठती है। अमर के पिता ने ही उसे इस पेशे में धकेला था। इसके बाद कहानी अलग मोड़ ले लेती है।

Rajkummar Rao: 'विक्की' और 'विद्या' ने साझा किया खास वीडियो, देखकर नहीं रुकेगी आपकी भी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaheera and Vikram starrer Call Girl movie directed by vijay kapoor completes 50 years know about its story
कॉल गर्ल - फोटो : यूट्यूब @Babbu330

विजय कपूर ने इस फिल्म में अपने कुशल निर्देशन का परिचय दिया। उन्होंने विषय की गहराई और जटिलता को समझते हुए फिल्म को एक वास्तविक और समर्पित दृष्टिकोण से पेश किया था। उनके निर्देशन में कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों में जीवंतता भर दी थी।

Masaba Gupta: गोरा बच्चा पैदा करने के लिए मसाबा को मिलते हैं अजीबोगरीब टिप्स, कोई कहता रसगुल्ला खाओ तो कोई…

विज्ञापन
Zaheera and Vikram starrer Call Girl movie directed by vijay kapoor completes 50 years know about its story
कॉल गर्ल - फोटो : यूट्यूब @Babbu330

कॉल गर्ल फिल्म ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया था। फिल्म ने अपने समय में एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश दिया था और महिलाओं के प्रति समाज की सोच को चुनौती भी दी थी। इसके गाने 'दिल जले तो क्या करे', 'जवानी मेरे यारा ना आएगी दोबारा' और 'उल्फत में जमाने की' को लोगों ने काफी पसंद किया था।

Padosan re-release: 'पड़ोसन' के दोबारा रिलीज होने पर सायरा बानों ने जताई खुशी, साझा किया फिल्म से जुड़ा अनुभव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed