फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zareen Khan: 'खाने की तरह इंसान भी स्वाइप करते हैं लोग', शादी करने पर बोलीं जरीन, कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता

Wed, 31 Jul 2024 04:18 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 31 Jul 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
Zareen Khan questioned about her thoughts on marriage and whether she is seeking the love of her life
जरीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @zareenkhan

अभिनेत्री जरीन खान का बॉलीवुड में सफर भले ही लंबा और शोहरत से भरा न रहा हो, लेकिन अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा काफी पर्सनल रखा है। जरीन का नाम पहले भी कई लोगों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन वह अपने रिश्तों को लोगों की नजरों से दूर रखना पसंद करती हैं। अब जरीन ने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

Zareen Khan questioned about her thoughts on marriage and whether she is seeking the love of her life
जरीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @zareenkhan

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2021 में जरीन ने बिग बॉस 12 फेम शिवाशीष मिश्रा को डेट किया। हालांकि, कथित तौर पर साल 2023 की शुरुआत में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब, अभिनेत्री ने शादी के बारे में और जीवन में प्यार की तलाश को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।

Zareen Khan questioned about her thoughts on marriage and whether she is seeking the love of her life
जरीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @zareenkhan

अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनकी शादी करने का कोई प्लान नहीं है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या उनके माता-पिता उनके लिए हमसफर की तलाश कर रहे हैं और शादी को लेकर उनकी क्या योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zareen Khan questioned about her thoughts on marriage and whether she is seeking the love of her life
जरीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @zareenkhan

इसका जवाब देते हुए जरीन ने कहा, "कोई भी मेरे सामने नहीं आता, अगर वे कोशिश कर रहे हैं तो मुझे नहीं पता। मुझे नहीं करनी कोई शादी। मेरे लाइफ की यही सच्चाई है कि मैं कभी शादी नहीं करना चाहती। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप इसे क्या कहते हैं। आजकल चीजें जिस तरह से हैं, शादी हुई तीन महीने में छोड़ दिया। जिस तरह से खाना स्वाइप करके बुला रहे हैं लोग, उस तरह से इंसान भी स्वाइप कर रहे हैं।"

विज्ञापन
Zareen Khan questioned about her thoughts on marriage and whether she is seeking the love of her life
जरीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @zareenkhan

इसके अलावा भारती ने उनसे पूछा कि आजकल लड़कियों पर शादी का कितना दबाव है, क्योंकि उनके माता-पिता भी इस बारे में बात करते हैं। जरीन ने कहा, "ऐसे में कोई दबाव नहीं है घरवालों को। दबाव तभी आता है जब मेरी मां शादी देखती है और कहती है, "तुम भी कर लो शादी अब।"

Hansal Mehta: हंसल मेहता का बड़ा दावा, बोले- आधार कार्ड ऑफिस में बेटी को किया जा रहा परेशान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed