फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: साड़ी हो या सूट, इस तरह से छिपा सकती हैं बेली फैट

Mon, 14 Mar 2022 11:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 14 Mar 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
aaj ka fashion how to hide tummy fat in saree or kurta
saree - फोटो : instagram

हर किसी के शरीर की बनावट अलग होती है। ऐसे में अगर आपके पेट पर थोड़ा सा ज्यादा चर्बी जमा है। और आपके हर कपड़े मे ये अलग से नजर आता है तो निराश होने की जरूरत नही है। बस कुछ स्टाइल टिप्स की मदद से आप इस बेली फैट को आसानी से छुपा सकती हैं। साड़ी हो या फिर कुर्ता इन सबको थोड़ा सा अलग तरीके से पहनने से पेट और कमर के आसपास जमा चर्बी को आसानी से छिपाया जा सकता है। तो चलिए जानें कैसे छिपाएं पेट की चर्बी। 

aaj ka fashion how to hide tummy fat in saree or kurta
anarkali suit - फोटो : social media

अगर आप केवल कुर्ता पहनती हैं तो कुर्ते में बेली फैट छिपाने के लिए अनारकली कुर्ते को अपनी वॉर्डरोब में जगह दें। इससे आपके पेट और कमर के हिस्से पर लोगों का ध्यान कम जाएगा और चर्बी को आसानी से छिपाया जा सकता है। लेकिन अगर हर जगह अनारकली कुर्ता पहनना मुमकिन नही है तो आप ए लाइन कुर्ते भी पहन सकती हैं। 

aaj ka fashion how to hide tummy fat in saree or kurta
patiala salwar - फोटो : instagram

वहीं अगर आपके पेट और कमर के हिस्से पर चर्बी ज्यादा है तो चूड़ीदार या फिर स्किन फिट लैगिंग्स का चुनाव करें। इससे आपका शरीर और भी ज्यादा हैवी नजर आएगा। इसकी बजाय पैंट स्टाइल लैगिंग्स या फिर पायजामा पहनने की कोशिश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ka fashion how to hide tummy fat in saree or kurta
साड़ियां - फोटो : instagram/balanvidya

अगर आप साड़ी में अपना टमी फैट छिपाना चाहती हैं तो हमेशा पतले फैब्रिक की साड़ी का चुनाव करें। सिल्क, कॉटन या फिर ऑर्गेंजा देखने में सुंदर लगती हैं लेकिन इससे आपका शरीर हैवी नजर आ सकता है। वहीं हमेशा पतले बॉर्डर की साड़ी को ही चुने। इसके साथ ही प्लीट्स पर सेफ्टीपिन अंदर की तरफ से लगाएं। इससे पेल्विक एरिया पतला और सिमटा नजर आएगा।

विज्ञापन
aaj ka fashion how to hide tummy fat in saree or kurta
kurti shrug - फोटो : Instagram

अगर आप कुर्ती पहनती है तो इसमे अपना टमी छिपाने के लिए आप लेयरिंग की मदद ले सकती हैं। जैसे की कुर्ते के साथ आप मैचिंग श्रग ट्राई करें। इसके साथ ही आप डेनिम की जैकेट भी पहनकर टमी फैट छिपा सकती हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed