{"_id":"623ac0ddeefc5b4cba59f55f","slug":"aaj-ka-fashion-how-to-style-white-t-shirt-with-shorts-like-bollywood-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: गर्मियों में चाहिए कूल लुक तो ट्राई करें सफेद टीशर्ट के साथ शार्ट्स, बॉलीवुड हसीनाओं से लें टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: गर्मियों में चाहिए कूल लुक तो ट्राई करें सफेद टीशर्ट के साथ शार्ट्स, बॉलीवुड हसीनाओं से लें टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
white t shirt and shorts
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मियों के मौसम में कूल लुक चाहिए तो बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स को कॉपी कर सकते हैं। वैसे तो ये हसीनाएं बोल्ड नेकलाइन और बॉडी फिटिंग कपड़ों के साथ ग्लैमर दिखाती हैं। लेकिन कई मौकों पर इनका कैजुअल लुक आसानी से कॉपी किया जा सकता है। सफेद रंग की टीशर्ट के साथ शार्ट्स को कैरी करना समर फैशन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। तो चलिए जानें कैसे आप व्हाइट टीशर्ट और शार्ट्स वाले लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
2 of 5
white t shirt and shorts
- फोटो : instagram
सफेद टीशर्ट का कांबिनेशन डेनिम शार्ट्स के साथ काफी कूल और स्टाइलिश नजर आता है। प्रियंका चोपड़ा की तरह आप इसे प्लेन व्हाइट राउंड नेक टीशर्ट के साथ डेनिम शार्ट्स के सात ट्राई कर सकते हैं। वहीं साथ में व्हाइट स्नीकर कूल लुक देने के लिए काफी दिख रहे हैं। जबकि प्रियंका ने इस लुक को बोल्ड रेड लिपस्टिक और गॉगल्स के साथ स्टाइलिश बनाया है।
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
वहीं आप चाहें तो सारा अली खान के इस एयरपोर्ट लुक को भी ट्राई कर सकती हैं। व्हाइट टैंक टॉप के साथ सफेद रंग की ओवरसाइज शर्ट को डेनिम शार्टस के साथ मैच किया गया है। वहीं गर्मियों में अगर आप स्नीकर या स्पोर्ट्स शूज कैरी करना नहीं चाहते तो सारा अली खान के इस फ्लैट स्ट्रैपी फुटवियर को ट्राई कर सकते हैं। ये काफी हटके और स्टाइलिश लुक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : Insatagram- @saraalikhan95
वहीं डेनिम ब्लू शार्ट्स के साथ अगर लुक आपको बोर कर रहा है तो आप लाइट शेड की रिप्ड शार्ट्स के साथ व्हाइट टैंक टॉप को कैरी कर सकते हैं। साथ ही इसमे नॉट लगाके आप इसे क्रॉप टॉप का लुक दे सकती हैं। ये काफी स्टाइलिश नजर आता है।
विज्ञापन
5 of 5
white t shirt and shorts
- फोटो : instagram
आप चाहें तो सिंपल व्हाइट टीशर्ट को डिजाइनर डेनिम शार्ट्स के साथ ट्राई कर सकती हैं। उर्वशी रौतेला का ये लुक काफी कूल और स्टाइलिश है। जिसे आप डे आउटिंग के साथ डिनर आउटिंग के लिए भी ट्राई कर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।