फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: इन टॉप्स को पहन गर्मियों में भी दिखेंगी स्टाइलिश

Wed, 16 Mar 2022 11:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 16 Mar 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
aaj ka fashion must have these types of tops in every women wordrobe
tops - फोटो : instagram

गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में हर कोई लाइट और आरामदायक कपड़े पहनना चाहता है। खासतौर पर बात जब महिलाओं की आती हैं तो वो स्टाइलिश और कंफर्टेबल कपड़े पहनना चाहती हैं। अगर आप वेस्टर्न ड्रेस की दीवानी हैं तो अपनी वॉर्डरोब में इन टॉप्स को जरूर शामिल करें। ये टॉप्स जींस, शार्ट्स और मिनी स्कर्ट के साथ गर्मियों के सीजन में स्टाइलिश लुक देगे। तो चलिए जानें हम कौन से टॉप्स के बारे में बात कर रहे हैं। 

aaj ka fashion must have these types of tops in every women wordrobe
crop top - फोटो : social media
क्रॉप टॉप

क्रॉप टॉप इन दिनों जबरदस्त तरीके से फैशन में हैं। तो अपनी वॉर्डरोब में क्रॉप टॉप की ढेर सारी वैराइटी को शामिल कर सकती हैं। ये टॉप्स जींस, स्कर्ट और शार्ट्स हर किसी के साथ परफेक्ट लुक देते हैं। वहीं गर्मियों के सीजन में इनका लुक काफी परफेक्ट दिखता है।

aaj ka fashion must have these types of tops in every women wordrobe
fashion - फोटो : insatgram
शियर फैब्रिक टॉप

अपनी वॉर्डरोब में आप शियर फैब्रिक के टॉप को जरूर शामिल करें। डिनर पार्टी से लेकर नाइट आउट के लिए ये शियर फैब्रिक टॉप्स काफी स्टाइलिश और कंफर्टेबल दिखते हैं। वहीं इन्हें राइट फिटिंग के अंडर क्लोथ्स के साथ आप पहन कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ka fashion must have these types of tops in every women wordrobe
ruffle sleeve
रफल टॉप

अगर आप सिंपल सी डिजाइन के टॉप को पहनकर कहीं पर भी अपना कूल और स्टाइलिश लुक रखना चाहती हैं। तो इन दिनों रफल टॉप काफी ट्रेंड में हैं। नेकलाइन से लेकर स्लीव और वेस्ट लाइन पर रफल डिजाइऩ काफी खूबसूरत लगती है। अलग-अलग डिजाइन के इन रफल टॉप्स को आप पहनकर खूबसूरत लगेंगी और गर्मियों के सीजन में भी स्टाइलिश नजर आएंगी। 

विज्ञापन
aaj ka fashion must have these types of tops in every women wordrobe
alia bhatt - फोटो : instagram
मैटेलिक टॉप्स

अपनी वॉर्डरोब में मैटेलिक टॉप्स को भी जगह दें। ये आपको स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक एक साथ देगा। ब्लैक या फिर मरून शेड के मैटेलिक टॉप्स नाइट पार्टी में शार्ट्स या फिर मिनी स्कर्ट के साथ काफी ज्यादा जंचते हैं। वहीं आप इन्हें आप जींस के साथ पहनकर भी स्टाइलिश दिखेंगी। बस साथ में हील्स वाली स्ट्रैपी सैंडिल हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed