फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शमिता शेट्टी ने पहनी ऐसी ड्रेस देखते ही याद आईं मलाइका अरोड़ा

Tue, 15 Mar 2022 04:43 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 15 Mar 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
shamita shetty bold look in sheer fabric gown like malaika arora
shamita shetty - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी बिग बॉस के घर में आने के बाद से एक बार सुर्खियों में हैं। वजह है उनका अफेयर। दरअसल ओटीटी पर आए बिग बॉस में शमिता शेट्टी और एक्टर राकेश बापत एक दूसरे के करीब आ गए थे। वहीं करीबी अब घर के बाहर भी नजर आ रही है। शमिता शेट्टी के साथ राकेश बापत अक्सर ही नजर आते हैं। पपराजी के कैमरे में कैद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

shamita shetty bold look in sheer fabric gown like malaika arora
malaika arora - फोटो : instagram

अवॉर्ड शो में शामिल होने पहुंची शमिता शेट्टी ने कुछ ऐसी ड्रेस पहनी कि मलाइका अरोड़ा की याद आ गई। हालांकि शमिता इस ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं राकेश बापत के हाथों में हाथ डाले उनकी एंट्री हर कोई बस देखता ही रह गया। शमिता ने रेड कार्पेट के लिए ब्लैक कलर शियर फैब्रिक की ड्रेस का चुनाव किया था।

shamita shetty bold look in sheer fabric gown like malaika arora
shamita shetty - फोटो : instagram

शमिता ने काले रंग का फ्लोरल गाउन पहना था। जो कि पारदर्शी फैब्रिक का बना था। वहीं इस ट्रांसपैरेंट गाउन के नीचे ब्लैक कलर का बॉडीसूट पहना गया था। काले रंग के शियर गाउन पर गुलाबी रंग के फ्लोरल प्रिंट बने थे। वहीं ये शियर गाउन कमर के नीचे फ्लोई डिजाइन लिए था। जबकि इस ड्रेस की फुल शियर स्लीव भी काफी खूबसूरत दिख रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shamita shetty bold look in sheer fabric gown like malaika arora
shamita shetty - फोटो : instagram

शमिता इस शियर फैब्रिक की ड्रेस में काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं इस ड्रेस को शमिता ने सुर्ख गुलाबी रंग की लिपस्टिक के साथ मैच किया था। जबकि ब्वॉयफ्रेंड राकेश बापत ऑल ब्लैक लुक के पैंट-सूट में हैडसम लुक में नजर आ रहे थे। वहीं शमिता का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया। 

विज्ञापन
shamita shetty bold look in sheer fabric gown like malaika arora
Malaika Arora - फोटो : Instagram

बता दें कि शियर फैब्रिक के गाउन को पहने कुछ दिनों पहले ही मलाइका अरोड़ा ग्लैमरस अंदाज में निकलीं थी। शियर फैब्रिक के काले रंग के गाउन के नीचे मलाइका ने ब्लैक बॉडीसूट कैरी किया था। मलाइका इतने बोल्ड अंदाज में फरहान अख्तर की पोस्ट वेडिंग पार्टी को अटेंड करने पहुंची थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed