{"_id":"6230428ad5cc964817353de4","slug":"holi-fashion-2022-trending-outfits-for-girls-on-holi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2022: होली पर ट्रेंड करेंगे ये आउटफिट, आप भी कर सकती हैं ट्राई","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Holi 2022: होली पर ट्रेंड करेंगे ये आउटफिट, आप भी कर सकती हैं ट्राई
होली का त्योहार आते ही सभी पकवान से लेकर घर की साज सजावट में व्यस्त हो जाते हैं। लेकिन इस व्यस्तता के बीच त्योहार के मौके पर रेडी होने के लिए भी समय जरूर निकालें। होली के मौके पर अगर सबसे अलग और खूबसूरत नजर आना है तो ट्रेंडी कपड़ों को लिस्ट में शामिल करें। वैसे तो त्योहारों के मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट ही ज्यादा जंचते हैं। जिनमे कुर्ते से लेकर साड़ी और फ्लोई स्कर्ट शामिल रहती हैं। लेकिन इस बार आलिया भट्ट की सफेद साड़ियों ने काफी ज्यादा ट्रेंड किया है। जिसके बाद लड़कियां साड़ी पहनकर होली के मौके पर अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं। तो इस त्योहार आप इन एक्ट्रेस के लुक से इंस्पायर हो कर रेडी हो सकती हैं।
2 of 8
holi outfit idea 2022
- फोटो : instagram
इन दिनों बीटाउन एक्ट्रेस साड़ी में ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। इन लुक्स को अगर आप ट्राई करना चाहती हैं। तो आलिया भट्ट के साथ ही जैकलीन की साड़ी वाले लुक को भी आप ट्राई कर सकती हैं।
3 of 8
holi outfit idea 2022
- फोटो : instagram
फिल्म के प्रमोशन के लिए रेडी जैकलीन ने लाल रंग की साड़ी का चुनाव किया है। जिस पर गुलाबी रंग के फ्लावर की डिजाइन बनी है। वहीं लाइनिंग वाले बॉर्डर के साथ जैकलीन ने इस साड़ी को पफ स्लीव वाले ब्लाउज के साथ मैच किया है। जैकलीन का ये लुक काफी इंस्पायरिंग है और होली के मौके पर आसानी से कॉपी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
holi outfit idea 2022
- फोटो : instagram
वहीं इस साड़ी को जैकलीन ने कर्ली पोनीटेल के साथ मैच किया है। वहीं ईयरिंग्स के साथ ही हाथों में घड़ी काफी स्मार्ट लुक दे रही है। तो गर्ल्स इस होली इस लुक को आप जरूर ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
holi outfit idea 2022
- फोटो : instagram
जैकलीन अपने साड़ी लुक्स से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। ऑर्गेंजा फैब्रिक की जैकलीन की ये मल्टीकलर साड़ी होली के त्योहार पर बिल्कुल परफेक्ट लगेगी। इस साड़ी को जैकलीन ने खुले बालों के साथ ही नूडल्स स्ट्राईप ब्लाउज के साथ मैच किया है। वहीं हाथों में ब्रेसलेट और लांग डैंगलर्स लुक को आकर्षक बना रहे हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।