बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की अभिनेत्री रकुल प्रीत की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना है, लेकिन उनके स्टाइल स्टेटमेंट के भी लोग फैन हैं। रकुलप्रीत कई मौकों पर अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस और लुक की वजह से महफिल का आकर्षण बनी हैं। रकुलप्रीत अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, इसमें कभी वह वेस्टर्न परिधानों में दिखती हैं तो कभी पारम्परिक लुक में साड़ी व सूट पहने नजर आ जाती हैं। लोग रकुलप्रीत को ड्रेस और गाउन में जितना पसंद करते हैं, उससे कहीं ज्यादा उनके ट्रेडिशनल लुक को पसंद करते हैं। हाल ही में रकुल प्रीत ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें उन्होंने मल्टी सिक्विन साड़ी पहनी हुई है। रकुलप्रीत की ये साड़ी त्योहारों के मौके और शादी- पार्टी सभी के लिए परफेक्ट है। फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आपको रकुलप्रीत का ये लुक व साड़ी पसन्द आ जाए और आप उनके जैसी साड़ी खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले रकुलप्रीत के लुक और साड़ी की कीमत के बारे में जान लीजिए।
आज का फैशन टिप्स: रकूल प्रीत की मल्टी कलर साड़ी नवरात्रि के लिए है बेस्ट, यहां जान लें कीमत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन