लैक्मे फैशन वीक 2021 में डिजाइनर रीना सिंह ने एका कलेक्शन को शोकेस किया। रीना सिंह का ये कलेक्शन एक अलौकिक, फेमिनिन फैशन अनुभव है। एफडीआईसी -लैक्मे फैशन वीक में प्रस्तुत उनके लेटेस्ट कलेक्शन में वह सभी विशिष्ट टच है, जिसके लिए रीना सिंह बतौर डिजाइनर प्रसिद्ध हैं। उनकी प्रेरणा यादों का अनुभव हैं, जिसे उन्होंने अपने कलेक्शन में शामिल किया है। रीना सिंह ने अपने लेटेस्ट विंटर वियर कलेक्शन को 'शिलांग' नाम दिया। वह शिलांग की खूबसूरती और शांति से अधिक प्रेरित हैं, जिसे उन्होंने अपने ऑटम कलेक्शन में शामिल किया। बतौर रीना सिंह, उन का कलेक्शन नॉर्थ ईस्ट में मेघालय की राजधानी शिलांग के ग्रामीण इलाकों की शांति, स्थिरता और प्रेम व इंतजार का लालसा की कहानी कहता है। शरद ऋतु के दौरान साफ आसमान, खूबसूरत मौसम और प्रकृति के दृश्य के बीच की खूबसूरती को महसूस करते हुए उन्होंने अपने डिजाइन तैयार किए और लैक्मे फैशन वीक में प्रदर्शित किया। अगली स्लाइड्स में जानिए रीना सिंह के विंटर कलेक्शन 2021 'शिलांग' के बारे में।
लैक्मे फैशन वीक 2021: रीना सिंह का ये विंटर कलेक्शन देगा सर्दियों में एलिगेंट लुक, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ऑटम/विंटर 2021 लुक के लिए, रीना ने असामान्य रंगों के मिश्रण, पुरुष और महिलाओं की आकृतियों को प्रभावशाली दिखाने के लिए ओवरसाइज़्ड जैकेट और तकनीकों के साथ शीयर कपड़ों को मिक्स एंड मैच किया। कपड़ो में ब्रोकन फ्यूना एम्ब्रॉडरी, शिबोरी और ब्लॉक प्रिंट को डिजाइन के तौर पर शामिल किया। एका कलेक्शन में बुने हुए मेरिनो चेक और धारियों, हाथ से बुने हुए टसर सिल्क और डायफनस ऑर्गेना के असामान्य मिश्रण अर्थली कलर टोन बनाए गए हैं। रीना के स्टेटमेंट सिल्हूट को बड़ी क्रिएटिविटी के साथ तैयार किया गया है।
कपड़ों की डिजाइन में शिबोरी के जरिए आकर्षक लुक दिया गया है। 3डी ऍप्लिकेस ने कपड़ों की सुंदरता को बढ़ा दिया है। कलेक्शन की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए हाथ से ब्लॉक प्रिंट किया गया है और कांथा डिटेलिंग के साथ जोड़ा गया है। कपड़ों में शीयर स्लीव्स और टेक्सचर ने विंटर कलेक्शन की खूबसूरती को बढ़ाया है। सफेद सेल्फ-स्ट्राइप्ड ड्रेस, फ्लुइड वॉल्यूमिनोस क्रिएशन, हेमलाइन और स्लीव्स के लिए स्टिच डिटेलिंग पर जोर देते हुए ध्यान खींचने वाला लुक दिया गया है।
पुरुषों के लिए आरामदायक, फ्लुइड जैकेट्स को कोट के साथ टीमअप किया गया है। वहीं चेक मेड को भी सिल्हूट में शामिल किया गया है। अगर आपको एलिगेंट, टाइमलेस फैशनेबल अटायर को कैरी करना हो तो रीना सिंह का एका लेबल का शिलांग कलेक्शन जो की आगामी सीजन में लॉन्च होगा, आपके लिए परफेक्ट रहेगा।
अपने नए कलेक्शन के बारे में बताते हुए रीना सिंह ने कहा, मैने दो सीजन के अंतराल के बाद एफडीसीआई-लैक्मे फैशन वीक प्लेटफार्म पर 'शिलांग' नान के अपने ऑटम/विंटर 21 कलेक्शन का प्रदर्शन किया है। मैं इस कनेक्शन को बड़ी ऑडियंस के सामने पेश करना चाहती थी, ताकि इसे अधिक लोग देख सकें। हमने शिलांग में पहाड़ों की पृष्ठभूमि और बिल्कुल शून्यता के बीच शूटिंग की। यह डायफेनस ऑर्गेना, भारी संरचित ऊन और सिल्क लेयर से बना है, जो कि हिमालय की विशालता और खूबसूरती को प्रस्तुत करता है। फैशन की अभिव्यक्ति कुछ ऐसी है जिसे मैंने सीखा है और आने वाले कई कलेक्शन्स के लिए इसे संजो कर रखूंगीा। मैं एफडीसीआई- लैक्मे फैशन वीक के इस संस्करण का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। नया फॉर्मेट और सहयोग हम सभी के लिए सीमाओं के पार बड़े और बेहतर अवसर लाएगा।