मुंबई के कमर्शियल हब बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में एफडीसीआई - लैक्मे फैशन वीक का आयोजन हुआ है, जहां देशभर के क्रिएटिव डिजाइनर्स का मेला लगा हुआ है।लेटेस्ट और यूनिक डिजाइन को फैशन शो में प्रदर्शित किया जा रहा है। लैक्मे फैशन वीक में पायल जैन भी शामिल हुईं। पायल जैन ने लैक्मे फैशन वीक में अपना स्प्रिंग/ समर कलेक्शन 2022 लाॅन्च किया। इस समर कलेक्शन के जरीए पायल जैन ने फैशनेबल मेलोडी 'अर्थ साॅन्ग' को प्रदर्शित किया है। उनके कलेक्शन में रंगों ने प्राकृतिक सौंदर्य को दिखाया। लुप्त हो रहे जनजीवों और जंगलों पर आधारित इस थीम से लोग प्रभावित हुए। सवाल है कि उनके लेटेस्ट कलेक्शन या फैशन डिजाइन को पायल देव ने 'अर्थ साॅन्ग' के तौर पर क्यों प्रदर्शित किया? उनके स्प्रिंग कलेक्शन की क्या खासियत है, जिससे फैशन प्रेमी आकर्षित होंगे। चलिए जानते हैं लैक्मे फैशन वीक में पायल जैन के नए स्प्रिंग कलेक्शन फैशनेबल मेलोडी 'अर्थ सॉन्ग' के बारे में।
लैक्मे फैशन वीक 2021: पायल जैन के नए समर कलेक्शन की देखें तस्वीरें, इन डिजाइन्स ने खींचा सबका ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायल जैन का कलेक्शन 2022 रंगों, प्राकृतिक धागों, हाथ से बुने हुए कपड़ों और जानवरों से प्रेरित प्रिंट का एक क्रिएटिव मिश्रण है, जो पायल जैन के नए कलेक्शन की थीम से पूरी तरह से मेल खाता है। मिट्टी के वंडरलैंड को बहुत खूबसूरती के साथ सिला गया है। उनके डिजाइन में हाथों से की गई शिबोरी सिलाई और टाई-डाई तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा किसी बच्चे के हाथ से खींची गई आकृतियों जैसा चित्र भी डिजाइन में शामिल किया गया है। ये प्रिंट पायल जैन की डिजाइन को नैचुरल और प्राकृतिक सौंदर्य वाला लुक दे रहे हैं। पायल का क्रिएटिव बेस पुराने कपड़ों, कचरा कपड़ों को कढ़ाई, मिरर वर्क, पैचवर्क, लेस, ट्रिम्स, टैसल, गोले और मोतियों के जरीए फिर से तैयार करने का काम कर रहा है।
उन्होंने सुजानी, शीशे, भरत, रबारी, कावडी रजाई और मशरू जैसी पारंपरिक कढ़ाई को फिर से खोज निकाला। पायल के सिल्हूट में मजेदार पोशाकें, रैप स्कर्ट, टाई-अप ब्लाउज और हरम पैंट शामिल हैं, जिनमें बेहतरीन मिक्स एंड मैच किया गया है। इस कलेक्शन में जंगल सफारी से प्रेरित वनस्पतियों और जीवों के रंगों और प्रिंट को शामिल किया गया है, जिसने ड्रेस के लुक को अधिक प्राकृतिक तरीके से उजागर किया है। फ्लोर स्किमिंग मैक्सिस, कफ्तान और समर वियर प्रेजेंटेशन के माध्यम से सबसे सहजता के साथ जोड़ा है।
फैब्रिक कंट्रास्ट का एक मज़ेदार मिश्रण दिया गया है, जिसमें स्टाइल को भी जोड़ा गया है। डेनिम, हैंडलूम, चेक, कॉटन, सिल्क चंदेरी और न्यूट्रल लिनन एक साथ एकदम सही लग रहे हैं। पायल का कलेक्शन ऊपर से नीचे तक फैशन सल्यूशन को उपलब्ध कराया, जिसमें विंटेज डाउरी बैग, क्रोकेट सूट, कपड़े के स्क्रैप, मोतियों, ट्रिम्स और यहां तक कि धातु की धारियों को फिर से खोजकर बैग, नेक पीसेज, बेल्ट्स, रैप को न्यू स्टाइल दिया गया है।
इसके अलावा पायल जैन के फैशन स्टेटमेंट में आकर्षक टोपी, डेनिम बाइकर्स जैकेट, बैलून-स्लीव, फ्रंट-नॉटेड ब्लाउज, डेनिम शर्ट के ऊपर डिजाइनर आउटफिट और ऑफ-शोल्डर पेप्लम ब्लाउज भी शामिल है। चौड़ी बेल स्लीव्स, डेनिम शॉर्ट्स के साथ ब्लाउज और प्रिंटेड स्कर्ट व ब्लाउज के ऊपर पहने जाने वाले लाल कढ़ाई वाले ब्लेजर को भी टीमअप किया। पायल जैन का ये कलेक्शन बाजार में उतरते ही स्टाइलिश खरीदारों के लिए एक बेहतरीन फैशन एंथम में बदल जाएगा क्योंकि वे ड्रेस अप या डाउन करते समय डिजायनर की स्टाइलिश क्रिएटिविटी को अप्लाई करेंगे।