लैक्मे फैशन वीक 2021 जारी है। ब्रांड, प्रोडक्ट्स, फैशन के इस महाकुंभ में कई बड़ी कंपनियां और ऑनलाइन फैशन ई-रिटेलर शामिल हुए। इन कंपनियों ने अपने स्टाइलिश और आरामदायक फैशन स्टाइल को शो में प्रदर्शित किया। इसी कड़ी में मुंबई के कमर्शियल हब बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एफडीसीआई और लैक्मे फैशन वीक में भारत का अग्रणी ऑनलाइन फैशन ई-रिटेलर अजियो भी शामिल हुआ। अजियो ने फैशन शो में स्टाइल को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया। अजियो एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है जिसे फैशन ट्रेंड के दौर पर जाना जाता है। इस बार अजियो की थीम अप टू मिनट ट्रेंड 'फैशन अप इंडिया' है, जिसमें देश भर के फैशन प्रेमियों के लिए पर्सनल स्टाइल स्टेटमेंट और यूनिक सेल्फ एक्सप्रेशन का एक नया दृष्टिकोण अपनाने के लिए आह्वान किया गया। आइए जानते हैं अजियो के बारे में और लैक्मे फैशन वीक में अजियो की भूमिका के बारे में।
लैक्मे फैशन वीक में शामिल हुआ अजियो, ब्रांड और स्टाइल का दिखाया जबरदस्त कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बढ़ते ऑनलाइन शॉपिंग के ट्रेंड को देखते हुए कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स हैं, जो आपके लिए पर्सनल फैशन प्लेटफार्म की तरह काम करती हैं। अजियो ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बेहद बड़ा और किफायती प्लेटफार्म आपको उपलब्ध कराता है। कई सालों में अजियो लेटेस्ट फैशन के लिए एक गो टू प्लेटफॉर्म बन गया है, जिसमें दुनिया के प्रसिद्ध फैशन ब्रांड के स्टाइलिश प्रोटक्ट विस्तृत रेंज में उपलब्ध हैं। इस शो में अजियो द्वारा पेश किए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ ब्रांड के सबसे अच्छे स्टाइल को रीप्रेजेंट किया गया।
अजियो फैशन के सभी प्रोडक्ट्स के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन है। इस प्लेटफॉर्म पर फैशन कैटलॉग के तहत ब्रांड, ट्रेंड्स और मैक्स फैशन की सुविधा मिलती है। जैसे विशेष मूल्य ब्रांड, मार्क्स एंड स्पेंसर, फॉरएवर न्यू, मदर केयर आदि प्रीमियम ब्रांड के प्रोडक्ट्स को प्रदान किया जाता है। अजियो कई लग्जरी ब्रांड जैसे नाइके, लेवी, एडिडास के प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध कराता है। इतना ही नहीं अजीओ ग्लोबल स्तर पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रांड्स को भी प्रेजेंट करता है, जैसे सुपरड्री, स्टीव मैडेन, अरमानी एक्सचेंज, ड्यून लंदन, रीप्ले आदि।
बात करें अगर जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर की तो भारत के सबसे बड़े कॉर्पोरेट फाउंडेशन की संस्थापक व शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल और कला जैसे क्षेत्रों में विश्व स्तर के प्रयासों की शुरुआत करने वाली नीता अंबानी ने जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर की कल्पना की थी। जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, भारत की बेहतरीन और सबसे बड़ी कन्वेंशन सेंटर है जो प्रदर्शनी सुविधाएं प्रदान करता है और इसका उद्देश्य भारत को तेजी से बढ़ते वैश्विक सम्मेलन और प्रदर्शनियों के इको सिस्टम में मजबूती से खड़ा रखना है।
जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर के बारे में बता दें कि यह 18.5 एकड़ में फैला हुआ है। यह कन्वेंशन सेंटर विश्व स्तरीय सुविधाओं और अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। साथ ही दुनिया के कुछ प्रमुख कार्यक्रमों और सम्मेलनों की मेजबानी के उद्देश्य से बनाया गया है।