फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। हर दिन कोई न कोई खास तिथि या पर्व का मौका होगा। अभी नवरात्रि चल रही है तो वहीं फिर दशहरा, करवाचौथ, दिवाली और भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में आप भी त्योहारों में अलग और सुंदर दिखने की चाह रखेंगी। त्योहारों की तैयारी में लोगों के पास खुद तैयार होने का समय नहीं होता। वहीं भारी भरकम परिधान पहनकर आप त्योहार में काम व भागदौड़ भी नहीं कर पाते। इसलिए ऐसे परिधानो का चयन करें तो हल्के और आराम दायक हों, साथ ही फेस्टिवल के मौके पर सूट करें और स्टाइलिश लुक भी दें। अगर आप भी एक परिधान में ये सभी बाते चाहते हैं तो सारा अली खान के सूट सेट कलेक्शन पर आपको एक नजर जरूर डालनी चाहिए। सारा अली खान वैसे तो कभी बिकिनी तो कभी बोल्ड ड्रेस में नजर आती हैं। हाल ही में साड़ी लुक भी इंटरनेट पर सामने आया था लेकिन उनके पास कुर्ता सेट व सूट का अच्छा कलेक्शन है। खास बात हैं कि सारा अली खान के सूट आप त्योहार के मौके पर पहन कर स्टाइलिश लुक में नजर आएंगी। आइए सारा अली खान के कुर्ता सेट कलेक्शन पर डालें एक नजर।
आज का फैशन टिप्स: सारा अली खान के इन कुर्ता सेट में खिल उठेंगी आप भी, कलर से लेकर डिजाइन तक सब है परफेक्ट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन