लैक्मे फैशन वीक 2021 का आगाज हो चुका है। मुंबई के कमर्शियल हब बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस फैशन वीक का आयोजन किया गया। जिसमें कई बड़े ब्रांड्स, डिजाइनर, एक्ट्रेस और मॉडल ने हिस्सा लिया। एफडीसीआई और लैक्मे फैशन वीक ने लेटेस्ट कलेक्शन को आर एलन ने प्रस्तुत किया, जिसका थीम असेम्बल, डी-असेंबल और री-असेंबल रहा। इस थीम के तहत रिसाइकिल पीईटी मटेरियल को प्री- लॉन्च किया गया। इस दौरान डेविड अब्राहम और राकेश ठाकोरी ने अपने लेबल अब्राहम एंड ठाकोरी के कलेक्शन की शानदार डिजाइनों की प्रस्तुति की। एक्ट्रेस दीया मिर्जा पर रैंप पर नजर आई, जिन्होंने अब्राहम और ठाकोरी कलेक्शन की ड्रेस कैरी कर रखी थी। फैशन वीक में कई ऐसे आउटफिट को शो केस किया गया, जो स्टाइलिश होने के साथ टिकाऊ और इको फ्रेंडली भी हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए लैक्मे फैशन वीक में इस बार क्या रहा खास, कौन से सेलेब्स आए नजर।
लैक्मे फैशन वीक 2021: ब्लैक काफतान में नजर आईं दीया मिर्जा, इस बार के आउटफिट की ये है खास बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पॉलीस्टर बिजनेस के सीएमओ गुंजन शर्मा ने अब्राहम एंड ठाकोरी के कलेक्शन के साथ हुए सहयोग के बारे में बात करते हुए कहा कि अब्राहम एंड ठाकोरी का इको फ्रेंडली कलेक्शन स्टाइल और टिकाऊ दोनों का अच्छा मिश्रण है, फैब्रिक के भविष्य आर, एलन को नया आयाम देगा। इस कलेक्शन ने फैशन वीक में टिकाऊ और माइंडफुल तरीके से तैयार की गई डिजाइन को शोकेस किया। गुंजन शर्मा ने कहा कि रिलायंस अपनी सीमा का दायरा बढ़ाते हुए ऐसी नई तकनीकों को आगे लाएगा, जो इको फ्रेंडली फैब्रिक और डिजाइन को प्रस्तुत करें।
वहीं डेविड अब्राहम और राकेश ठाकुर ने बताया कि टैक्सटाइल बनाने के लिए पीईटी मटेरियल तोड़ने की प्रक्रिया एक जिम्मेदार फैशन प्रोडक्शन के लिए महत्वपूर्ण कदम है। मटेरियल की डी-असेंबलिंग और रि-असेंबलिंग ने इस कलेक्शन को प्रेरित किया है। टेक्सटाइल की रीसाइक्लिंग और अप-साइकिलिंग के पारंपरिक तरीके पर नजर डालें तो ये कपड़े के निर्माण की विरासत का हिस्सा है।
डिजाइनर के इस जोड़े ने सुनिश्चित किया क्राफ्ट टैक्नीक जैसे पैचवर्क, हाथ की सिलाई और एक परफेक्ट बेस एक आउटफिट के लिए तैयार किया। ग्राफिक पैटर्न को प्रिंट और डिजाइन को नया आयाम दिया, जिसने रीसाइक्लिंग टेकनीक को एक कपड़े में देखने योग्य बना दिया।
सिल्हूट, आरामदायक और टाइमलेस लुक को कैरी करते हुए दोनों डिजाइनर के पेयर ने स्टाइल, मॉडर्न और रेडी टू वियर का एक अच्छा विकल्प दिया है। ट्यूनिक, पैंट, व्रैप स्कर्ट और ड्रेस को किमोनो स्टाइल जैकेट के साथ टीमअप करके आकर्षक लुक दिया है। शो के अंत में ग्रेसफुल और एलिगेंट दीया मिर्जा रैंप पर उतरीं, उन्होंने ब्लैक काफतान पहना हुआ था, जिसमें पैचवर्क के साथ स्टिच डीटेलिंग थी। नेकलाइन पर आकर्षक डिजाइन और कफ्स दिए हुए थे। कचरे को ग्लैमर में बदलते हुए अब्राहम और ठाकोरी ने कैप्सूल इवनिंग लुक को सीक्विंस के साथ शोकेस किया।
रंग की बात करें तो डिजाइन ने काले और सफेद रंग का इस्तेमाल किया है लेकिन बरगंडी, रेड, वाइन, कॉफी और ऑलिव शेड भी एड किए हैं। उनके कुछ डिजाइन्स ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा जिसमें सिंपल, ब्लैक, लाॅन्ग स्कर्ट और व्रेप डिजाइन ब्रंच के लिए परफेक्ट हैं। इसके अलावा उन्होंने ट्रेंच कोट के साथ काल्फ लेंथ बेल्ट भी पेयर करते हुए आरामदायक और स्टाइलिश लुक दिया, जो एक फैशन स्टेटमेंट क्रिएट कर रहा है।